Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सरहुल पर्व के दौरान प्रशासन, पुलिस और सरना समितियों के बीच आपसी समन्वय के साथ कार्य की आवश्यकता : उपायुक्त
#Trending

सरहुल पर्व के दौरान प्रशासन, पुलिस और सरना समितियों के बीच आपसी समन्वय के साथ कार्य की आवश्यकता : उपायुक्त

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainMarch 26, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सरहुल पर्व को लेकर 26 मार्च 2025 को विभिन्न सरना समितियों संग बैठक की। बैठक में सरना समितियों के सदस्यों द्वारा सरना स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, जलापूर्ति, चलंत शौचलय, यातायात व्यवस्था, जुलूस रुट के महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, लाइट की व्यवस्था, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति आदि से संबंधित कई सुझाव दिये गये, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा सरहुल पर्व के दौरान प्रशासन, पुलिस और सरना समितियों के बीच आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। सिर्फ स्टैटिक स्पॉट पर ही नहीं बल्कि जुलूस के दौरान भी सरना समितियां वॉलिंटियर्स की प्रतिनियुक्ति का प्रयास करें। सभी समितियां महिला एवं पुरुष वॉलिंटियर्स की यूनिफॉर्म में प्रतिनियुक्ति का प्रयास करें। प्रत्येक जुलूस के आयोजक, प्रभारी एवं वॉलिंटियर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनायें। उन्होंने कहा सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम सभी धर्मों के प्रति सम्मान भाव रखते हुए अनुशासन में रहकर पर्व मनायें। कोई भी समस्या नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन सभी समितियों से समन्वय स्थापित कर बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करेगा। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित इस बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला के विभिन्न सरना समिति के सदस्य एवं संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन संवेदनशील, सभी सुझावों पर किया जाएगा मंथन

उपायुक्त ने कहा सरना समितियों की चिंताओं का अध्ययन कर जिला प्रशासन उसे दूर करने का प्रयास करेगा। रांची को आदर्श जिला बनाने का दायित्व हमसब का है। उन्होंने सरना समितियों के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा पर्व के दौरान अंतिम समय तक पुलिस बल तैनात रहे, इसे सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने सभी सरना समितियों को अपने जुलूस प्रभारी और वॉलिंटियर्स की सूची संबंधित थाने के साथ साझा करने को कहा।

लोगों की सुविधा के लिए फोर्स एवं मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती

प्रकृति पर्व सरहुल पूर्ण हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाए इसे लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने सिरमटोली एवं पटेल चौक में व्यवस्थाओं एवं जुलुस मार्ग का जायजा लिया। शोभायात्रा गुजरने वाले क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु फोर्स एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती, पेयजल की व्यवस्था, विद्युत, चलन्त शौचालय एवं साफ सफाई की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कहा सरहुल पर्व भव्य तरीके से आयोजित हो एवं लोगों को कम से कम असुविधा हो इसकेे लिए सरना समितियों के द्वारा प्रस्तावित विभिन्न बिंदुओं पर भी वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में कार्य किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था, लटकती हुई टहनियों को कतरन करने एवं रास्ते में जमे हुए मलबे को शीघ्र ही हटाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। निश्चित दूरी पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया।

सरहुल में विद्युत सज्जा से जगमग होंगी राजधानी की सड़कें

उपायुक्त के निर्देशानुसार पर्यटन विभाग द्वारा सभी सरहुल एवं सरना समिति के लोगों के साथ समन्वय कर साज-सज्जा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रस्ताव लिया गया है। सभी कार्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए सरना समिति के लोगों के संपूर्ण समन्वय के साथ भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026

रांची में बदला स्कूलों का समय : जानें अब कब से लगेंगी कक्षाएं

April 20, 2026

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.