Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»Talk-To- DC कार्यक्रम से उपायुक्त ने सुनी सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं, किया समाधान
#Trending

Talk-To- DC कार्यक्रम से उपायुक्त ने सुनी सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं, किया समाधान

By Muzaffar HussainMarch 8, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

https://publicadda.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-08-at-6.13.30-PM.mp4

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री शनिवार 8 मार्च 2025 को टॉक-टू-डीसी (Talk-To- DC) कार्यक्रम के माध्यम से सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस कार्यक्रम में एक ओर समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार से जिलास्तरीय पदाधिकारी जुड़े थे ताेे दूसरी ओर पंचायत भवन से ग्रामीणों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था। विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण एक-एक कर उपायुक्त को अपनी समस्या सुनाते गए और मौके पर ही उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से अपडेट लेते हुए समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। शिकायतकर्ता ग्रामीणों से उनका संपर्क नंबर भी उपायुक्त द्वारा लिया गया ताकि आवश्यक कार्यवाही की उन्हें जानकारी दी जा सके।

पेंशन, राशन, पानी एवं बिजली की समस्या

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त को पेंशन, राशन, पानी एवं बिजली की समस्या से अवगत कराया। लापुंग प्रखंड के दानेकेरा पंचायत के महेंद्र महतो ने बताया उन्हें दो माह से पेंशन नहीं मिल रहा है। उपायुक्त ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को जांच कर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बुढ़मू प्रखंड के सारले पंचायत से आशीष बेसरा ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जलापूर्ति के लिए लगाए गये पाइप के टूटने की समस्या बतायी। उपायुक्त ने अभियंता को यथाशीघ्र जलापूर्ति में सुधार करने का निर्देश दिया। तमाड़ के ओझासाड़म पंचायत की मायावती कुमारी ने जल जीवन मिशन के तहत लगे नल से एक महिला द्वारा पानी ले जाने की मनाही करने की शिकायत की। यह महिला पास के स्कूल भवन में भी काबिज है। इस पर उपायुक्त ने मामले की पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिला शिक्षा अधीक्षक को स्कूल भवन में कब्जे की भी जांच के निर्देश दिये गये।

उपायुक्त को दी गई अबुआ आवास स्वीकृति में विलंब की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान कई पंचायतों के ग्रामीणों द्वारा अबुआ आवास स्वीकृति में विलंब की जानकारी उपायुक्त को दी गयी। इसके बाद उपायुक्त नेे ग्रामीणों से उनका सीरियल नंबर पूछा और बीडीओ सहित जिला स्तर से पोर्टल पर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा चयनित लाभुकों को यथाशीघ्र योजना का लाभ सुनिश्चित करायें। बुढ़ूम प्रखंड के चकमे की बिंदिया देवी ने बताया शादी के बाद वो ससुराल के राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन भी किया है, बावजूद नाम नहीं जुड़ रहा। उपायुक्त ने वन नेशन वन राशन के तहत महिला का नाम स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कई ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त श्री भजन्त्री ने उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जिला के सभी पंचायतों के लोगों से अपील करतेे हुए कहा है कि अपने आसपास के लोगों को टॉक-टू-डीसी कार्यक्रम की जानकारी दें ताकि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.