अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
रांची। कांग्रेस युवा नेता रोहित सिन्हा ने राजधानी में रूफटॉप पर चल रहे बार को बंद करने की मांग की है। इसे लेकर श्री सिन्हा ने शुक्रवार 28 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर विधिसम्मत कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्हाेंने कहा राजधानी केे विभिन्न होटलों केेे रूफटॉप पर चल रहे बार को बंद करने का निर्देश माननीय हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को दिया है, बावजूद राजधानी में 33 बार अवैध रूप से रूफटॉप पर संचालित हैं। रांची नगर निगम और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारी इन अवैध बार को बंद करने की बजाय वैध करने में लगे हैं। इसका सीधा लाभ शराब सिंडिकेट काे होगा। निगम एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश का भी डर नहीं है। यह हाईकोर्ट एवं सरकार को अंधेरे में रखने जैसा है। इसलिए सरकार इस पर हस्तक्षेप कर उक्त अवैध बार को अविलंब बंद करनेे के लिए पहल करे।

