Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा में नशा सामग्री पर बड़ी छापेमारी, दुकानों में मचा हड़कंप
Jharkhand

चाईबासा में नशा सामग्री पर बड़ी छापेमारी, दुकानों में मचा हड़कंप

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news: नगर परिषद चाईबासा की ओर से गुरुवार को शहर में नशा सामग्री और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर चलाया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सदर चाईबासा के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नगर परिषद के राजस्व पदाधिकारी, कर संग्रहकर्ता, नगर प्रबंधक और सुपरवाइजर शामिल रहे। टीम ने बस स्टैंड, सदर अस्पताल और विभिन्न विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों की जांच की।
अभियान के दौरान COTPA अधिनियम 2003 के तहत गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी सहित अन्य नशा सामग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिक्री पर भी जांच की गई। टीम ने कई दुकानों से गुटखा, पान मसाला, सिगरेट, बीड़ी और सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।
नगर परिषद की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से करीब 8 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। अधिकारियों ने दुकानदारों को सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों और स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की चेतावनी दी।
नगर परिषद प्रशासन ने कहा कि शहर को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और बच्चों तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत

May 8, 2026

रांची टेंडर घोटाला : इंजीनियर राम पुकार राम का सरेंडर, 1 लाख के मुचलके पर जमानत

May 8, 2026

इंसाफ की दहलीज पर 12 साल की मासूम, झारखंड हाईकोर्ट ने खंगाली पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट

May 8, 2026

RECENT ADDA.

बेरूत में इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: हिज्बुल्लाह की ‘रादवान फोर्स’ का टॉप कमांडर ढेर

May 8, 2026

एक तीर से दो शिकार: DMK ने बढ़ाया TVK की ओर हाथ, BJP को सत्ता से रोकने का मास्टरप्लान

May 8, 2026

पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत

May 8, 2026

रांची टेंडर घोटाला : इंजीनियर राम पुकार राम का सरेंडर, 1 लाख के मुचलके पर जमानत

May 8, 2026

इंसाफ की दहलीज पर 12 साल की मासूम, झारखंड हाईकोर्ट ने खंगाली पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.