अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jamshedpur News: सरायकेला खरसावां जिला स्थित राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सांसद जोबा माझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह और राजनगर बीडीओ मलय कुमार बुधवार को हाथीसिरिंग गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुःख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। सांसद जोबा माझी ने पीड़ित परिवार के आश्रित को राज्य सरकार की ओर से चार लाख रुपये तथा तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये, कुल 4.20 लाख रुपये के दो चेक सौंपे।
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने पीड़िता के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग और पति को आउटसोर्सिंग के माध्यम से गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और एक चिकित्सक को निलंबित किया जा चुका है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

