Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पेट्रोल-गैस की मार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा झामुमो, बड़ा ऐलान
Jharkhand

पेट्रोल-गैस की मार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा झामुमो, बड़ा ऐलान

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News;  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ 7 मई 2026 को राज्यव्यापी महाधरना–प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला मुख्यालय चाईबासा में यह कार्यक्रम पुराने उपायुक्त कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
इस संबंध में झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधराम लागुरी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं, जिससे आम लोगों का मासिक बजट बिगड़ गया है और जीवन यापन मुश्किल हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में ईंधन के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं।
सब्जियों, दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से हर वस्तु महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। छोटे दुकानदार और व्यवसायी भी बिक्री में गिरावट और कम मुनाफे के कारण प्रभावित हो रहे हैं।
झामुमो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और ऐसी नीतियां बना रही है, जिनसे बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिल रहा है। पार्टी ने मांग की है कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
घोषित कार्यक्रम के तहत 7 मई को राज्य के विभिन्न जिलों में धरना–प्रदर्शन किया जाएगा।
चाईबासा में आयोजित महाधरना में जिले के सभी झामुमो वर्ग संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने आम लोगों से भी बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
झामुमो ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चर्चा, बच्चों के विकास पर फोकस

May 6, 2026

खरीदारी को निकला युवक बना हादसे का शिकार, मौके पर ही मौत

May 6, 2026

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

May 6, 2026

RECENT ADDA.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चर्चा, बच्चों के विकास पर फोकस

May 6, 2026

खरीदारी को निकला युवक बना हादसे का शिकार, मौके पर ही मौत

May 6, 2026

राजनगर हादसे में दर्दनाक मौत, सांसद जोबा माझी ने दी राहत राशि

May 6, 2026

संस्कार और सशक्तिकरण का संगम, महिला समिति ने दिखाया दम

May 6, 2026

प्यास से जूझ रहे गांवों को राहत, 18 चापाकल हुए फिर से चालू

May 6, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.