Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»झारखंड में प्रसव के दौरान मौत, भाजपा का धरना, कार्रवाई की मांग
Jharkhand

झारखंड में प्रसव के दौरान मौत, भाजपा का धरना, कार्रवाई की मांग

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से सहिया विनीता बानरा और उसके नवजात बच्चे की मौत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग और वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली पर तीखा सवाल उठाया गया।
धरना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह और सरायकेला-खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान शामिल हुए। सभी नेताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मृतका के पति दुर्गा चरन बानरा भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।
उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में समय पर समुचित इलाज और देखभाल नहीं मिलने के कारण यह दर्दनाक घटना हुई है।
भाजपा नेताओं ने सरकार से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती हैं, जिन्हें तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।
धरना के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला को सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए उचित और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाई, घर में थी अकेले मिली लाश

May 4, 2026

तंत्र साधना से पशुता से देवत्व तक, आचार्य का प्रेरक संदेश

May 4, 2026

जमशेदपुर में ट्रैक किनारे मिला शव, हादसा या साजिश जांच शुरू

May 4, 2026

RECENT ADDA.

आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाई, घर में थी अकेले मिली लाश

May 4, 2026

तंत्र साधना से पशुता से देवत्व तक, आचार्य का प्रेरक संदेश

May 4, 2026

जमशेदपुर में ट्रैक किनारे मिला शव, हादसा या साजिश जांच शुरू

May 4, 2026

टाटा-हाता रोड पर भीषण टक्कर, कार-ट्रक भिड़े, 3 की हालत नाजुक

May 4, 2026

घातकीडीह फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी हथियार संग गिरफ्तार

May 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.