Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
Jharkhand

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chandil news:  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें लेटेमदा गांव के 50 वर्षीय मुनीराम गोराई की हाथी के हमले में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुनीराम गोराई रविवार शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल डाला। उनकी चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हाथी उन्हें मारकर जंगल की ओर जा चुका था। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले ही दर्जनों हाथियों का झुंड लेटेमदा जंगल में पहुंचा था, जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई थी। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न तो हाथियों को खदेड़ने के लिए ड्राइव टीम भेजी गई और न ही आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया।
इलाके के लोगों में हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरी दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होती तो मुनीराम की जान बच सकती थी। उनका यह भी आरोप है कि रेंज ऑफिसर अक्सर कार्यालय में मौजूद नहीं रहते और पूरा कामकाज वनरक्षी व वनपाल के भरोसे चलता है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुनीराम गोराई के शव को चांडिल-कुकड़ू मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं चांडिल रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही हाथियों को खदेड़ने के लिए ड्राइव टीम को मौके पर भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि ईचागढ़-कुकड़ू क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर हाथी के हमले से यह दूसरी मौत है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाई, घर में थी अकेले मिली लाश

May 4, 2026

तंत्र साधना से पशुता से देवत्व तक, आचार्य का प्रेरक संदेश

May 4, 2026

जमशेदपुर में ट्रैक किनारे मिला शव, हादसा या साजिश जांच शुरू

May 4, 2026

RECENT ADDA.

आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाई, घर में थी अकेले मिली लाश

May 4, 2026

तंत्र साधना से पशुता से देवत्व तक, आचार्य का प्रेरक संदेश

May 4, 2026

जमशेदपुर में ट्रैक किनारे मिला शव, हादसा या साजिश जांच शुरू

May 4, 2026

टाटा-हाता रोड पर भीषण टक्कर, कार-ट्रक भिड़े, 3 की हालत नाजुक

May 4, 2026

घातकीडीह फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी हथियार संग गिरफ्तार

May 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.