Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»तिलक की खुशी पल में ‘मातम’! ट्रक ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 की मौ’त
Bihar

तिलक की खुशी पल में ‘मातम’! ट्रक ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 की मौ’त

बिहार के रोहतास जिले में तिलक समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप को टक्कर मारी, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने जांच शुरू कर ट्रक चालक की तलाश शुरू की है।
एडिटरBy एडिटरMay 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार के रोहतास जिले में सोमवार की अहले सुबह एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा पेश आया, जिसमें पांच लोगों की असमय मौत हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस और पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

हादसे का शिकार हुए सभी लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब तीन बजे जब बस और पिकअप में सवार यात्री मठिया गांव के पास राजमार्ग पर उतर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे काले रंग के तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोग वाहनों के नीचे दब गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतकों की पहचान करगहर के भगवानपुर निवासी रामव्रत सिंह, मठिया गांव निवासी और वधु पक्ष के पिता अशोक सिंह, पिंटू सिंह और रजनीश कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब अपनों की मौत का कोहराम मचा हुआ है।

Read more: देवघर में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर, उड़े बाइक के परखच्चे
घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रक, बस और पिकअप को जब्त कर लिया है और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सम्राट सरकार का कड़ा संदेश: बिहार में दरिंदों को नहीं मिलेगी पनाह, सीधे जेल की तैयारी

May 1, 2026

सीवान शूटआउट: 8 घंटे में ‘इंसाफ’! 8 घंटे में मुख्य आरोपी छोटू यादव का एनकाउंटर

April 30, 2026

सीवान में रोड रेज का खूनी खेल: भाजपा नेता के भांजे की ह’त्या, पिता की हालत नाजुक

April 30, 2026

RECENT ADDA.

पश्चिम बंगाल चुनाव में ‘हृदय माछे काबा’ पर भारी पड़ा ‘जय मां काली’, जानें वजह

May 4, 2026

होर्मुज पर ईरान अड़ा, निकजाद बोले- ‘पीछे नहीं हटेंगे, ट्रंप की योजना होगी फेल’

May 4, 2026

‘थलापति’ विजय ने DMK-AIADMK को पछाड़ा, TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

May 4, 2026

जबलपुर क्रूज हादसे का असर: रांची में बोटिंग में लाइफ जैकेट पहनना हुआ अनिवार्य

May 4, 2026

ईरान के 40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिका का चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान

May 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.