Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’
India

सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’

टीएमसी सांसद सायानी घोष ने मतदान के बाद भाजपा और केंद्रीय सुरक्षा बलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
एडिटरBy एडिटरApril 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान टीएमसी सांसद सायानी घोष ने भाजपा के जीत के दावों को महज एक ‘दिखावा’ करार दिया है। कोलकाता में अपना वोट डालने के बाद सायानी घोष ने आत्मविश्वास से लबरेज अंदाज में कहा कि बंगाल की जनता का मिजाज साफ है—वे एक बार फिर ममता दीदी को ही सत्ता की कमान सौंपने के लिए तैयार हैं।

Read more: ई-रिक्शा पर सवार होकर वोट देने पहुंचीं महुआ मोइत्रा, बोलीं— ‘यह लोकतंत्र बचाने की जंग’

सायानी घोष ने निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती पर तंज कसते हुए कहा कि आज बंगाल के हालात देखकर ऐसा लग रहा है मानो यहां कोई युद्ध चल रहा हो। उन्होंने कहा, “जिस तरह से हजारों की संख्या में सीआरपीएफ और टैंक तैनात किए गए हैं, उसे देखकर लगता है कि अब बस एयर फोर्स और नेवी का आना ही बाकी रह गया है।” सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा जानती है कि उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है, इसलिए वे डराने-धमकाने की राजनीति कर रहे हैं।

Read more: बंगाल चुनाव: केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप, भवानीपुर में ममता-सुवेंदु का आमना-सामना

सायानी ने आगे कहा कि “हां, भाजपा ने एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया, असली वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए और ऐसे पर्यवेक्षकों को तैनात किया जो हमारी भाषा और संस्कृति तक नहीं जानते।” उन्होंने ममता बनर्जी की सादगी का जिक्र करते हुए कहा कि सफेद साड़ी और चप्पल पहनकर जनता के बीच रहने वाली नेता के खिलाफ भाजपा की तमाम साजिशें नाकाम साबित होंगी। उन्होंने दावा किया कि जब नतीजे आएंगे, तो उसमें जनता के अटूट विश्वास की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हमें हिंसा करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि जनादेश हमारे साथ है।

Read more: लोकतंत्र पर हमला! फाल्टा में EVM के साथ खेल, भाजपा का बटन किया ब्लॉक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

एस जयशंकर और इक्वाडोर की विदेश मंत्री की बड़ी बैठक, समझौतों की लगी झड़ी

April 29, 2026

लोकतंत्र पर हमला! फाल्टा में EVM के साथ खेल, भाजपा का बटन किया ब्लॉक

April 29, 2026

बंगाल में बूथ के बाहर बिछ गया खून: भाजपा पोलिंग एजेंट पर जानलेवा हमला, डरे मतदाता

April 29, 2026

RECENT ADDA.

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026

सारंडा में हाथियों का तांडव: स्कूल की रसोई लूटी, बच्चों का निवाला छीना!

April 29, 2026

नीमडीह: कुएं में फंदे से लटका मिला युवती का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

April 29, 2026

सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’

April 29, 2026

बोकारो एयरपोर्ट या राजनीति का अड्डा? धर्मवीर सिंह बोले- ‘तारीख नहीं, अब उड़ान चाहिए’

April 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.