अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान फाल्टा विधानसभा सीट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने चुनावी पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई मतदान केंद्रों पर EVM मशीनों के साथ छेड़छाड़ की गई है। भाजपा का दावा है कि उनके चुनाव चिन्ह ‘कमल’ के सामने वाले बटन को टेप लगाकर या किसी अन्य तरीके से ब्लॉक कर दिया गया, जिससे मतदाता चाहकर भी भाजपा को वोट नहीं दे पाए।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर इस गड़बड़ी को उजागर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरिणडांगा हाई स्कूल के बूथ संख्या 189 और कमरा नंबर दो में वोटिंग मशीन के साथ किस तरह की हरकत की गई है। मालवीय ने तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ करार दिया। उन्होंने कहा कि “हां, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने इसी तरह की धांधली के सहारे जीत हासिल की थी और अब यही खेल फाल्टा में दोहराया जा रहा है।”
भाजपा ने अब उन सभी बूथों पर तत्काल दोबारा चुनाव कराने की मांग की है जहां बटन ब्लॉक होने की शिकायतें मिली हैं। गौरतलब है कि फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान और पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के बीच हाल ही में हुई तीखी नोकझोंक ने पहले ही माहौल को गरमा दिया था। अजय पाल शर्मा ने तो खान को व्यवहार सुधारने की चेतावनी तक दे डाली थी। अब इस नए विवाद ने फाल्टा के चुनावी रण को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। भाजपा प्रत्याशी देबांशु पांडा ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की अपील की है।
Read more: बंगाल में बूथ के बाहर बिछ गया खून: भाजपा पोलिंग एजेंट पर जानलेवा हमला, डरे मतदाता

