Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग’ का जलवा: मैदान पर बेटियों ने रचा इतिहास
Jharkhand

चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग’ का जलवा: मैदान पर बेटियों ने रचा इतिहास

चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ का सफल आयोजन, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Ashish SinghBy Ashish SinghApril 28, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
चतरा अस्मिता सिटी लीग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चतरा | रिपोर्टर

जिले के खेल परिदृश्य में उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हुए 28 अप्रैल 2026 को ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा एवं इंडोर स्टेडियम, चतरा में झारखंड खेल प्राधिकरण के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो एवं हॉकी जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

एथलेटिक्स (U-17) में शानदार प्रदर्शन- 100 मीटर दौड़ में छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर में राधिका कुमारी ने प्रथम वहीं आदिति कुमारी द्वितीय एवं नीलम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में मीन कुमारी ने प्रथम एवं 800 मीटर दौड़ में निशा कुमारी प्रथम तथा नीरू कुमारी द्वितीय स्थान एवम पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

एथलेटिक्स (U-14) में भी दमदार प्रदर्शन- 100 मीटर में अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चांदनी कुमारी द्वितीय एवं हर्षिका कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर में अर्पणा कुमारी प्रथम एवं लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 एवं 800 मीटर दौड़ में रौशनी कुमारी एवं शिवानी कुमारी ने क्रमशः प्रथम स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में शानदार मुकाबले- U-17 वर्ग में आलिया प्रवीण विजेता एवं जूली प्रवीण उपविजेता रहीं, जबकि U-14 वर्ग में प्रिया ने विजेता एवं सिद्धिका ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता में टीमों का शानदार प्रदर्शन- U-17 वर्ग में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र ने विजेता एवं खेलो इंडिया केंद्र ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं U-14 वर्ग में खेलो इंडिया केंद्र विजेता तथा आवासीय बालिका फ़ुटबॉल टीम उपविजेता रही।

इसके अतिरिक्त ताइक्वांडो एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, फुटबॉल प्रशिक्षिका प्रेरणा मिश्रा सहित जिले के कई शारीरिक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों से आई बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गिरिडीह अस्पताल पहुंचीं कल्पना सोरेन: फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों का जाना हाल

April 28, 2026

खूनी बना अंधविश्वास: दुमका में ‘डायन’ के शक में पड़ोसी ने ली विधवा की जान

April 28, 2026

खूंटी में मौत को छूकर लौटे युवक-महिला, चलती बाइक बनी आग का गोला

April 28, 2026

RECENT ADDA.

गिरिडीह अस्पताल पहुंचीं कल्पना सोरेन: फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों का जाना हाल

April 28, 2026

खूनी बना अंधविश्वास: दुमका में ‘डायन’ के शक में पड़ोसी ने ली विधवा की जान

April 28, 2026

खूंटी में मौत को छूकर लौटे युवक-महिला, चलती बाइक बनी आग का गोला

April 28, 2026

धुर्वा डैम में बड़ा हादसा: 15 घंटे की मशक्कत के बाद मिला युवक का शव

April 28, 2026

चतरा में अफीम सिंडिकेट का खात्मा; स्विफ्ट कार से पंजाब जा रही थी 7 लाख की खेप!

April 28, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.