Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»चांद पर टला महाविनाश का खतरा, एस्टेरॉयड 2024 वायआर4 ने लिया यू-टर्न!
Social/Interesting

चांद पर टला महाविनाश का खतरा, एस्टेरॉयड 2024 वायआर4 ने लिया यू-टर्न!

वैज्ञानिकों की शुरुआती चिंताएं अब दूर हो गई हैं। नासा के नए डेटा के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2024 वायआर4 साल 2032 में चांद के पास से गुजरेगा, लेकिन उससे टकराएगा नहीं।
एडिटरBy एडिटरMarch 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Washington, (USA) — अंतरिक्ष की दुनिया भी बड़ी निराली है, यहां कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी कुछ दिनों पहले तक वैज्ञानिक जिस एस्टेरॉयड ‘2024 वायआर4’ को लेकर सिर पकड़कर बैठे थे, अब उसे लेकर एक बड़ी राहत वाली खबर आई है। पहले तो शोर मचा था कि 2032 में ये विशाल पत्थर चांद से टकराकर बड़ा धमाका कर सकता है, लेकिन अब नासा ने साफ कर दिया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। ये एस्टेरॉयड चांद से टकराने वाला नहीं है, बल्कि दूर से ही ‘बाय-बाय’ करके निकल जाएगा।

इस एस्टेरॉयड का आकार करीब 200 फीट यानी 60 मीटर बताया गया है। जब इसे पहली बार देखा गया था, तब वैज्ञानिकों के पास इसकी पूरी जानकारी नहीं थी। शुरुआती हिसाब-किताब में लगा कि ये दिसंबर 2032 में चांद के बहुत करीब आ जाएगा, जिससे टकराने का डर पैदा हो गया था। लेकिन जब जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से नया और सटीक डेटा मिला, तो वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली। नई गणना के मुताबिक, ये एस्टेरॉयड चांद से करीब 21,200 किलोमीटर की सुरक्षित दूरी से निकल जाएगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष में ऐसे हजारों ‘नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स’ यानी धरती के पड़ोसी पत्थर घूमते रहते हैं। जब भी कोई नया एस्टेरॉयड खोजा जाता है, तो शुरुआत में जानकारी कम होने की वजह से खतरे का अंदेशा ज्यादा होता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है और डेटा मिलता है, उसकी असल राह साफ हो जाती है।

इस मामले को वैज्ञानिक ब्रह्मांड का एक बड़ा ‘यू-टर्न’ कह रहे हैं। इससे ये भी पता चलता है कि हमारे स्पेस टेलीस्कोप और वैज्ञानिक कितनी बारीकी से नजर रखे हुए हैं। तो कुल मिलाकर अच्छी खबर ये है कि 2024 वायआर4 न तो हमारे चंदा मामा को कोई नुकसान पहुंचाएगा और न ही हमारे लिए कोई खतरा बनेगा। बस एक खगोलीय घटना के तौर पर ये पास से गुजर जाएगा।

Read more: धरती की ओर आ रहे हैं ‘अदृश्य एस्टेरॉयड्स’, नासा ने कहा- तबाही रोकने का कवच नहीं

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है: शिव शंकर सिंह

April 19, 2026

मौत के बाद क्या होता है? अमेरिकी महिला ने बताया परलोक का आंखों देखा हाल

April 8, 2026

दुनिया का आखिरी शहर! जानिए उशुआइया की रहस्यमयी कहानी

April 6, 2026

RECENT ADDA.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

झारखंड का कड़वा सच: अपार संपदा के बाद भी ‘पलायन’ को मजबूर हैं मजदूर

May 1, 2026

NH-19 पर 12 किलोमीटर लंबा ‘महाजाम’: 14 घंटे से फंसे लोग, सड़कों पर कटी रात

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.