Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»महिला दिवस पर शर्मसार हुआ चाईबासा: अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी बेटी
Jharkhand

महिला दिवस पर शर्मसार हुआ चाईबासा: अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ी बेटी

भूत सवार होने के शक में युवती को रस्सी से बांधकर झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, नोवामुंडी की घटना से अंधविश्वास पर उठे सवाल
Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी क्षेत्र से अंधविश्वास से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती को “भूत सवार होने” की आशंका जताकर उसके ही परिजनों ने रस्सी से बांध दिया और कथित तौर पर झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले गए।वे किस ओझा के पास गये,इसकी जानकारी परिजनों ने नहीं दी।घटना शनिवार रात करीब नौ बजे नोवामुंडी क्षेत्र के तोड़े टोपा गांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजू दास की बेटी के व्यवहार में अचानक बदलाव आने की बात परिवार के लोग कह रहे हैं। युवती के भाई और भाभी का दावा है कि वह पिछले कुछ दिनों से असामान्य हरकतें कर रही थी। उनके अनुसार युवती अचानक घर से इधर-उधर भागने लगती थी और अजीब तरह से व्यवहार करती थी। इसी कारण उसे काबू में रखने के लिए कपड़े की रस्सी से उसकी कमर बांध दी गई थी।

परिजनों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले झिकपानी इलाके में एक युवक की मौत हुई थी। उन्हें शक है कि उसी मृत युवक की आत्मा युवती पर सवार हो गई है। इसी डर और अंधविश्वास के चलते परिवार के लोग उसे झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा के पास ले जाने की बात कह रहे थे। जब युवती के भाई से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बहन के अचानक भागने और अनियंत्रित व्यवहार के कारण उसे रस्सी से बांधना पड़ा।

इस घटना के सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के आधुनिक समय में भी ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास की जड़ें गहरी हैं। उनका मानना है कि ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय डॉक्टर से इलाज कराना और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना ज्यादा जरूरी होता है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और वैज्ञानिक सोच की कमी को उजागर करती हैं। उनका कहना है कि प्रशासन और समाज को मिलकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत है, ताकि अंधविश्वास के कारण किसी के साथ अमानवीय व्यवहार न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गिरिडीह अस्पताल पहुंचीं कल्पना सोरेन: फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों का जाना हाल

April 28, 2026

खूनी बना अंधविश्वास: दुमका में ‘डायन’ के शक में पड़ोसी ने ली विधवा की जान

April 28, 2026

खूंटी में मौत को छूकर लौटे युवक-महिला, चलती बाइक बनी आग का गोला

April 28, 2026

RECENT ADDA.

गिरिडीह अस्पताल पहुंचीं कल्पना सोरेन: फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों का जाना हाल

April 28, 2026

खूनी बना अंधविश्वास: दुमका में ‘डायन’ के शक में पड़ोसी ने ली विधवा की जान

April 28, 2026

खूंटी में मौत को छूकर लौटे युवक-महिला, चलती बाइक बनी आग का गोला

April 28, 2026

धुर्वा डैम में बड़ा हादसा: 15 घंटे की मशक्कत के बाद मिला युवक का शव

April 28, 2026

चतरा में अफीम सिंडिकेट का खात्मा; स्विफ्ट कार से पंजाब जा रही थी 7 लाख की खेप!

April 28, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.