अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro news:- झारखण्ड के घाटशिला स्टडी सेंटर में 6 एंव 7 मार्च दो दिवसीय शिक्षण शिविर में राज्य के कई जिलों के प्रगतिशील किसान व किसान संगठन के नेता शामिल हुए. अध्यक्षता संगठन के राज्य अध्यक्ष विमल दास व संचालन राज्य सचिव कुमुद महतो ने करते हुए संगठन के पुर्व कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत किए, साथ ही साथ सभी जिलों के जिला कमिटी ने बारी बारी से रिपोर्ट प्रस्तुत किया.
शिविर के मुख्य वक्ता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शंकर घोष शिक्षण शिविर में भारतीय कृषि व्यवस्था सामंतवाद में कैसा था, वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था में कैसे चल रहा है. और समाजवादी व्यवस्था में कैसा रहेगा. एंव भारत-अमेरिका के बीच जो कृषि क्षेत्र की व्यापार समझौता हुआ, जिससे भारतीयों किसानों की बर्बादी करने, नया बीज बिल अधिनियम लागू कर किसानों की खत्मा करने की बड़ी साजिश, मनरेगा योजना को खत्म करने जैसे सवालों पर विस्तृत चर्चाएं कर कहा कि पुंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ क्रांति की शुरुआत हो चुकी है.
हमें भी इन सवालों को लेकर समाज के सर्वहारा वर्ग को समाजवादी क्रांति के लिए सजग होकर संघर्ष करने की आह्वान किया.जिसके लिए झारखण्ड राज्य में किसान की महापंचायत करने की जरूरत है. कार्यक्रम के दूसरे दिन के सत्र अमेरिकी एवं इजराइल के द्वारा ईरान पर बर्बर हमला के खिलाफ अमेरिकी सम्राज्यवाद के खिलाफ विरोध मार्च किया.
मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामलाल महतो, असीत मंडल, रंगलाल कुम्हार,धीरेन भगत, जगन्नाथ रजवार, महादेव शर्मा, हरिपद महतो, सुशांत रॉय, राधानाथ कुमार, आशुतोष महतो, देवेन्द्र नाथ महतो, भुजंग मछूवार, नुनी वाला उरांव, गीता राय, अम्बिका कुमारी महतो, सरला भुण्डा, मिलकी मुण्डा, अजय सिंह, राम विनय विश्वकर्मा, रामकृष्ण साव, प्रफुल्ल मोदी, राजु रजवार, झरिलाल महतो, ज्योति लाल महतो, खगेन हॉसदा, आशुदेव महतो, सुबोध रजवार, बासुदेव महतो, जितेन्द्र महत, कमल प्रसाद महतो, वंशीधर महतो, विन्देश्वर महतो आदि शामिल रहे।

