Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पंसुआ डैम का निरीक्षण, उपायुक्त ने लीकेज और सिंचाई सुधार के दिए निर्देश
Jharkhand

पंसुआ डैम का निरीक्षण, उपायुक्त ने लीकेज और सिंचाई सुधार के दिए निर्देश

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 7, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa news : पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने सोनुआ प्रखंड के पंसुआ गांव स्थित पंसुआ डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पंसुआ गांव के ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया।

निरीक्षण के दौरान पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता मौजूद थे। इसके अलावा पंसुआ गांव के मुखिया सोहन माझी और ग्रामीण मुंडा सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त चंदन कुमार ने खेतों की सिंचाई के लिए जलाशय से बने दाएं और बाएं दोनों कैनाल के प्रारंभिक बिंदु तक जाकर कैनाल गेट की स्थिति और वहां मौजूद लीकेज की समस्या का जायजा लिया। साथ ही सोनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बनाए गए इंटेक वेल के संबंध में संबंधित अभियंताओं से विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उपायुक्त ने जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर के अभियंता को कैनाल गेट की मरम्मत और लीकेज की समस्या के समाधान के लिए तकनीकी विभाग के अभियंताओं से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित समेकित प्रतिवेदन, प्राक्कलन और डैम का नक्शा आगामी शनिवार तक उपलब्ध कराने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार और अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा के साथ जलाशय परिसर में इको टूरिज्म की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस दौरान चक्रधरपुर शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बने जल शोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के बाद पंसुआ गांव में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने जलाशय के माध्यम से सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और सोनुआ ग्रामीण जलापूर्ति योजना को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग रखी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ही जलाशय क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि पंसुआ जलाशय से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके, इसके लिए सबसे पहले कैनाल गेट की मरम्मत और लीकेज की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद सिंचाई नहर के पक्कीकरण, भू-अर्जन कार्य और जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित समस्याओं का भी चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

RECENT ADDA.

दोपहर 11:42 बजे मोबाइल में ‘एसओएस’ वाली आवाज! अलर्ट से यूजर्स चौंके, यह थी वजह

May 2, 2026

राघव चड्ढा का ‘डिजिटल दिवाला’! BJP में आते ही जेन-जेड ने दिखाया ‘अनफॉलो’ तेवर

May 2, 2026

बंगाल चुनाव में ‘पुनर्मतदान बम’! EVM गड़बड़ी पर 15 बूथों पर फिर वोटिंग शुरू

May 2, 2026

UP में स्मार्ट मीटर की ‘स्मार्ट लूट’? सड़कों पर उतरे लोग, मीटर फेंके

May 2, 2026

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.