Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बच्चा चोरी के शक में युवक-युवती को घेरा, भीड़ ने की मारपीट
Jharkhand

बच्चा चोरी के शक में युवक-युवती को घेरा, भीड़ ने की मारपीट

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के रसुनचोपा गांव में शनिवार को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को पकड़ लिया। दोनों पर संदेह जताते हुए ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की और इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट भी कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। इसी वजह से ग्रामीण पहले से सतर्क हैं। शनिवार को गांव में घूमते हुए एक युवक और युवती को देखकर लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने दोनों को रोककर उनकी पहचान और गांव में आने का कारण पूछा, लेकिन वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इससे लोगों का शक और बढ़ गया और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि युवक और युवती चाईबासा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दोनों मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं। पुलिस उनकी पहचान और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण इलाके में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले मानपुर पंचायत में भी ग्रामीणों ने एक सर्वेयर को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था, लेकिन बाद में जांच में वह मामला गलतफहमी निकला था।

कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि अगर किसी अनजान व्यक्ति पर संदेह होता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि मामले की सही तरीके से जांच की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

RECENT ADDA.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

झारखंड का कड़वा सच: अपार संपदा के बाद भी ‘पलायन’ को मजबूर हैं मजदूर

May 1, 2026

NH-19 पर 12 किलोमीटर लंबा ‘महाजाम’: 14 घंटे से फंसे लोग, सड़कों पर कटी रात

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.