अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
रांची: नारी शक्ति और उनके निस्वार्थ संघर्ष को सलाम करने के लिए राजधानी रांची का बिहार क्लब एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 8 मार्च (रविवार) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘लहू बोलेगा’ रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र झारखंड की वे 31 संघर्षशील महिलाएं होंगी, जिन्होंने पत्रकारिता, मानवाधिकार, शिक्षा, भोजन के अधिकार और थैलेसीमिया पीड़ितों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। समारोह में विशेष रूप से उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के परिजनों या स्वयं इस संघर्ष का हिस्सा हैं।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री, अधिकारी और सामाजिक दिग्गज उपस्थित रहकर इन महिलाओं का हौसला बढ़ाएंगे। यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन हाथों को मजबूती देने की कोशिश है जो समाज की सेवा में बिना थके जुटे रहते हैं।
समारोह का विवरण:
-
दिनांक: 08 मार्च 2026 (रविवार)
-
समय: सुबह 11 बजे
-
स्थान: बिहार क्लब, कचहरी चौक, रांची

