Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»ईडन गार्डन्स में रनों का सूखा या रनों की बारिश? सिर्फ 3 बार बना 200+ का स्कोर!
Sports

ईडन गार्डन्स में रनों का सूखा या रनों की बारिश? सिर्फ 3 बार बना 200+ का स्कोर!

ईडन गार्डन्स में आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल-1 का महामुकाबला है। क्या आप जानते हैं कि इस मैदान पर अब तक केवल 3 बार ही 200 रनों की दीवार टूटी है? सेमीफाइनल से पहले इन ऐतिहासिक पारियों का पूरा लेखा-जोखा यहां देखें।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 4, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Kolkata: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डन्स में आज बुधवार, 4 मार्च 2026 को टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है। एक तरफ ‘चोकर्स’ का ठप्पा हटाने को बेताब साउथ अफ्रीका है, तो दूसरी तरफ निरंतरता की मिसाल न्यूजीलैंड। लेकिन इस महामुकाबले से पहले सबकी नजरें ईडन की उस पिच पर हैं, जहां टी20 क्रिकेट के लंबे इतिहास में अब तक केवल तीन बार ही किसी टीम ने 200 रनों का जादुई आंकड़ा पार किया है। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही कारनामे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही हुए हैं।

Read more: T20 वर्ल्ड कप: जानें 2007 से 2026 तक कौन-कौन बना सेमीफाइनल का बॉस!

1. स्कॉटलैंड का ‘इटालियन जॉब’ (9 फरवरी 2026): इसी साल ग्रुप-सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। जॉर्ज मुन्से की 84 रनों की तूफानी पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जवाब में इटली की टीम दबाव नहीं झेल सकी और महज 134 रनों पर ढेर हो गई।

2. इंग्लैंड की ‘जैक्स’ पावर (16 फरवरी 2026): फरवरी के महीने में ही इंग्लैंड ने भी इटली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। विल जैक्स ने मात्र 22 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन कूट डाले, जिससे इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 202 रन बनाए। इटली ने संघर्ष जरूर किया लेकिन 178 रन ही बना सकी।

3. पाकिस्तान का ‘नवाबी’ अंदाज (16 मार्च 2016): करीब 10 साल पहले, 2016 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ ईडन पर कहर बरपाया था। अहमद शहजाद, मोहम्मद हफीज और कप्तान शाहिद अफरीदी की आतिशी पारियों की मदद से पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 201 रन जड़े थे। शाकिब अल हसन के अर्धशतक के बावजूद बांग्लादेश यह मैच 55 रनों से हार गया था।

आज के सेमीफाइनल में क्विंटन डी कॉक और रचिन रवींद्र जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की मौजूदगी में क्या ईडन की चौथी 200+ पारी देखने को मिलेगी? कोलकाता के खेल प्रेमी एक बार फिर रनों के सैलाब की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप: पश्चिमी सिंहभूम के जांबाजों ने गाड़े झंडे, जीते 18 पदक

April 27, 2026

IPL 2026: मैदान पर नहीं दिखेगी फालतू भीड़, BCCI ने जारी किया नया फरमान

April 9, 2026

PBKS टॉप पर धमाल! CSK हारी, मुंबई प्लेऑफ दौड़ से बाहर

April 4, 2026

RECENT ADDA.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

झारखंड का कड़वा सच: अपार संपदा के बाद भी ‘पलायन’ को मजबूर हैं मजदूर

May 1, 2026

NH-19 पर 12 किलोमीटर लंबा ‘महाजाम’: 14 घंटे से फंसे लोग, सड़कों पर कटी रात

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.