Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»Pappu Yadav Arrested: 31 साल पुराने मकान विवाद में नपे सांसद, समर्थकों का हंगामा
Bihar

Pappu Yadav Arrested: 31 साल पुराने मकान विवाद में नपे सांसद, समर्थकों का हंगामा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के कुर्की आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई से बिहार में सियासी उबाल है।
एडिटरBy एडिटरFebruary 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

Patna: बिहार की सियासत में शुक्रवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने एक बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बीच गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी किसी नए मामले में नहीं, बल्कि 31 साल पुराने एक मकान विवाद और धोखाधड़ी के केस में हुई है। आधी रात को हुई इस कार्रवाई के दौरान गर्दनीबाग इलाके में भारी तनाव देखा गया और पुलिस व समर्थकों के बीच तीखी झड़प भी हुई।

क्या है 31 साल पुराना ‘मकान कांड’?

पूरा मामला साल 1995 का है (FIR संख्या 552/1995)। आरोप है कि पप्पू यादव ने पटना के गर्दनीबाग में विनोद बिहारी लाल नामक व्यक्ति का मकान किराए पर लिया और उसे अपना कार्यालय बना लिया। बाद में मकान मालिक ने आरोप लगाया कि सांसद ने न केवल किराया नहीं दिया, बल्कि मकान पर अवैध कब्जा करने की कोशिश भी की। अदालत ने इस मामले में उन्हें कई बार समन भेजा, लेकिन पेश न होने पर दो दिन पहले कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्क करने और गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था।

“मेरी हत्या की साजिश हो रही है”— पप्पू यादव

गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव के तेवर काफी तल्ख नजर आए। उन्होंने सीधे तौर पर बिहार सरकार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया, “सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने मुझे धमकाया, मुझे लगा कि वे मुझ पर गोली चला देंगे।” पप्पू यादव ने अपनी गिरफ्तारी को NEET मुद्दे पर आवाज उठाने का ‘पुरस्कार’ बताया और कहा कि वे कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए खुद पटना आए थे।

रात पुलिस सेल में, सुबह होगी कोर्ट में पेशी

पटना पुलिस ने पुष्टि की है कि सांसद को रात भर पुलिस सेल में रखा जाएगा और शनिवार की सुबह उन्हें संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। कानूनी जानकारों की मानें तो कोर्ट में लगातार गैर-हाजिरी और संपत्ति कुर्की के आदेश के बाद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल, पटना से लेकर पूर्णिया तक उनके समर्थक सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं, जिससे राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : ‘पहाड़ नहीं टूट जाएगा’; राबड़ी का घर छिनने पर भड़के पप्पू यादव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोल्हान में दरार: चंपाई सोरेन ने बीजेपी के खिलाफ उतारे अपने उम्मीदवार!

February 10, 2026

रांची में बुलडोजर का प्रहार: 10 घर जमींदोज, महुआ टोली में भारी बवाल

February 10, 2026

तेजप्रताप यादव की ‘लव लाइफ’ पर बवाल: बच्चा और शादी? जानें सच

February 10, 2026

RECENT ADDA.

रांची मेयर की रेस: रमा खलखो को मिला कांग्रेस का साथ, बागियों पर एक्शन

February 10, 2026

कोल्हान में दरार: चंपाई सोरेन ने बीजेपी के खिलाफ उतारे अपने उम्मीदवार!

February 10, 2026

रांची में बुलडोजर का प्रहार: 10 घर जमींदोज, महुआ टोली में भारी बवाल

February 10, 2026

रांची में आधी रात तांडव: पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

February 10, 2026

गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई: 9600 करोड़ के घोटाले में गुलशन गिरफ्तार

February 10, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.