Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट
#Trending

5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट

रांची नगर निगम का सख्त अलर्ट, पथ चौड़ीकरण में अतिक्रमण पर कार्रवाई तय
Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अपनी भाषा चुनेें :

रांची। शहर में सुचारु यातायात और नियोजित शहरी विकास को लेकर रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने सभी बिल्डरों और लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्तियों (LTP) को स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि स्वीकृत भवन नक्शे की आड़ में पथ चौड़ीकरण हेतु चिन्हित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर निगम द्वारा जारी आम सूचना में बताया गया है कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कई निर्माण स्थलों पर स्वीकृत भवन योजना के बावजूद सड़क चौड़ीकरण के लिए छोड़ी गई जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह न केवल शहरी व्यवस्था को बाधित कर रहा है, बल्कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 और झारखंड भवन उपविधि 2016 का भी सीधा उल्लंघन है।

नगर निगम ने निर्देश दिया है कि जिन स्थानों पर पथ चौड़ीकरण की भूमि छोड़ी नहीं गई है, वहां की सभी संरचनाएं 5 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से हटा ली जाएं। तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित बिल्डर अथवा LTP को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित निर्माणकर्ता की होगी।

इसके अलावा नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो निगम स्वयं कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाएगा और उस पर आने वाला पूरा खर्च भवन मालिक या बिल्डर से वसूला जाएगा।

Advertisement Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email

Related Posts

नन्ही मुस्कानों की सुरक्षा की ओर मजबूत कदम: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू

January 31, 2026

गोविंदा, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी समेत 6 पर FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी में फंसे फिल्मी सितारे

January 31, 2026

रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले डीएसपी की कुर्सी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

January 31, 2026

RECENT ADDA.

नन्ही मुस्कानों की सुरक्षा की ओर मजबूत कदम: गुमला में हैबिट चेंज अभियान का दूसरा चरण शुरू

January 31, 2026

गोविंदा, शक्ति कपूर और मनोज तिवारी समेत 6 पर FIR दर्ज, करोड़ों की ठगी में फंसे फिल्मी सितारे

January 31, 2026

रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले डीएसपी की कुर्सी, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

January 31, 2026

5 फरवरी तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो बिल्डर और LTP होंगे ब्लैकलिस्ट

January 31, 2026

आइबेरियन पेनिनसुला में हो रहा है ‘रोटेशन’; नाखून बढ़ने से भी धीमी है घूमने की रफ़्तार

January 31, 2026
Today’s Horoscope
Advertisement Advertisement
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.