Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»पायलट बनने का सुनहरा मौका: अब आर्ट्स और कॉमर्स वाले भी छुएंगे आसमान!
Adda More..

पायलट बनने का सुनहरा मौका: अब आर्ट्स और कॉमर्स वाले भी छुएंगे आसमान!

DGCA ने कमर्शियल पायलट बनने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी पायलट ट्रेनिंग का हिस्सा बन सकेंगे। जानें पात्रता और मेडिकल फिटनेस से जुड़ी पूरी जानकारी।
एडिटरBy एडिटरJanuary 29, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Career News: अगर आप आर्ट्स या कॉमर्स के छात्र हैं और बचपन में उड़ते विमानों को देख पायलट बनने का सपना देखते थे, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की पात्रता नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब 12वीं कक्षा में फिजिक्स और मैथ्स विषयों की अनिवार्य पढ़ाई के बिना भी छात्र कमर्शियल पायलट बनने के लिए ट्रेनिंग ले सकेंगे।

खत्म हुई दशकों पुरानी अनिवार्यता

1990 के दशक से भारत में पायलट बनने के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स और मैथ्स) होना अनिवार्य था। इस नियम की वजह से आर्ट्स और कॉमर्स के मेधावी छात्र चाहकर भी एविएशन सेक्टर में नहीं जा पाते थे। लेकिन अब डीजीसीए ने इस शैक्षणिक सीमा को हटा दिया है। इससे उन छात्रों के लिए रास्ते खुल गए हैं जो अपनी स्ट्रीम की वजह से अब तक खुद को इस रेस से बाहर मान रहे थे। रोचक बात यह है कि बहुत पहले पायलट बनने के लिए न्यूनतम योग्यता सिर्फ 10वीं पास थी, जिसे बाद में कड़ा कर दिया गया था।

मेडिकल फिटनेस और ट्रेनिंग की चुनौतियां

भले ही विषयों की बाध्यता खत्म हो गई हो, लेकिन पायलट बनने की राह अभी भी आसान नहीं है। पायलट ट्रेनिंग को तकनीकी रूप से काफी कठिन माना जाता है। डीजीसीए ने साफ किया है कि मेडिकल फिटनेस मानदंड सभी के लिए पहले जैसे ही कड़े रहेंगे। यानी छात्र चाहे किसी भी स्ट्रीम से हो, उसे डीजीसीए द्वारा निर्धारित शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के मानकों पर खरा उतरना होगा।

बढ़ेगा एविएशन सेक्टर में मुकाबला

इस फैसले के बाद भारत में पायलट ट्रेनिंग सेंटर्स में आवेदकों की संख्या में भारी उछाल आने की उम्मीद है। तकनीकी जानकारी के लिए छात्रों को विशेष ब्रिज कोर्स या अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन विषयों की दीवार गिर जाने से अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विविध पृष्ठभूमि वाले युवा ‘कॉबपिट’ तक पहुंच सकेंगे। यह बदलाव न केवल छात्रों के लिए फायदेमंद है, बल्कि देश में बढ़ती पायलटों की मांग को पूरा करने में भी मददगार साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

त्वचा जलने पर तुरंत आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेंगे फफोले और निशान

April 27, 2026

गंजेपन से पाना है छुटकारा? आजमाएं अदरक का यह जादुई नुस्खा

April 27, 2026

MNC में नौकरी छोड़ने से पहले जान लें नियम, नोटिस पीरियड पर न हो गलती

April 17, 2026

RECENT ADDA.

पुलिस महकमे में हड़कंप : बिना बताए मुख्यालय छोड़ने पर 5 कमांडेंट नपे, IG ने थमाया नोटिस

April 30, 2026

झारखंड में ‘जल-युद्ध’ का ऐलान : सिर पर घड़ा और डेकची लेकर सड़कों पर उतरेंगे भाजपाई, 6 मई से आंदोलन

April 30, 2026

आजाद भारत की 8वीं जनगणना की तैयारी पूरी : 16 भाषाओं में पूछे जाएंगे 33 सवाल, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

April 30, 2026

आदिवासी अधिकारों पर आयोग सख्त, भू-माफियाओं और लापरवाह अफसरों की खैर नहीं

April 30, 2026

झारखंड की बेटियों के लिए ‘अस्मिता’ का मंच : रांची में बॉक्सिंग लीग का रंगारंग आगाज

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.