Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ऑपरेशन सतर्क : रांची रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
#Trending

ऑपरेशन सतर्क : रांची रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJanuary 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रांची रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब प्लेटफॉर्म संख्या-1 से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर को अपराधमुक्त बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ में भूरा रंग का ट्रॉली बैग था, जिससे शक और गहरा गया। जब सुरक्षा कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवि बताया और खुद को आंध्र प्रदेश के वारंगल का निवासी बताया।

संदेह के आधार पर जब उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 15,900 रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी के पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट मौजूद नहीं था। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने मौके पर ही शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरपीएफ अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े शराब तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

इस अभियान में उप निरीक्षक कमल दास, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद, हेमंत सहित कई अन्य आरपीएफ कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, प्रशासन ने कसी कमर

April 30, 2026

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन: W. John स्कूल के सभी 72 छात्र सफल, अनुष्री बनीं स्कूल टॉपर

April 30, 2026

डॉ अजय कुमार को राज्यसभा भेजने की मांग तेज, कांग्रेस में हलचल

April 30, 2026

चाईबासा में 2 मई को कैंसर ओपीडी क्लिनिक, विशेषज्ञ देंगे परामर्श

April 30, 2026

चाईबासा में अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा पर जोर

April 30, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.