Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ट्रंप बोले- ईरान की तरफ सेना भेजी है, पलटवार- “होश में रहें श्रीमान… उंगलियां ट्रिगर पर हैं”
World

ट्रंप बोले- ईरान की तरफ सेना भेजी है, पलटवार- “होश में रहें श्रीमान… उंगलियां ट्रिगर पर हैं”

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर एक विशाल सैन्य बेड़ा भेजने का एलान किया है। इसके जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दी चेतावनी— अगर हमला हुआ तो अमेरिका का नामोनिशान मिटा देंगे।
एडिटरBy एडिटरJanuary 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Tehran (Iran): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जुबानी जंग अब सैन्य टकराव में बदलती नजर आ रही है। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने एक बहुत बड़ी सेना ईरान की ओर रवाना कर दी है। इस घोषणा के तुरंत बाद ईरान की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है, जिसमें अमेरिका को “होश में रहने” की हिदायत दी गई है।

“नक्शे से मिटा देंगे”– ट्रंप का सख्त रुख

दावोस (विश्व आर्थिक मंच) से लौटते समय ‘एयर फ़ोर्स वन’ पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एहतियात के तौर पर ईरान की ओर एक विशाल बेड़ा भेज रहा है। ट्रंप ने इंटरव्यू में यहाँ तक कह दिया कि यदि उनकी हत्या की कोई भी कोशिश की गई, तो अमेरिका ईरान का नामोनिशान मिटा देगा। उन्होंने कहा, “मेरे सख्त निर्देश हैं कि अगर कुछ भी अप्रिय हुआ, तो हम उन्हें नक्शे से मिटा देंगे।”

ईरान का जवाब: “उंगलियां ट्रिगर पर हैं”

ट्रंप की इस धमकी पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपुर ने कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि उनकी उंगलियां ट्रिगर पर हैं और वे पहले से कहीं अधिक तैयार हैं। पाकपुर ने चेतावनी दी कि अमेरिका को पिछले युद्धों से सीख लेनी चाहिए, वरना उन्हें पहले से भी अधिक दर्दनाक अंजाम भुगतना पड़ेगा।

सर्वोच्च नेता पर आंच आई तो मचेगी तबाही

ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबुलफजल शेकारची ने कहा कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ओर हाथ भी बढ़ाया गया, तो वे न केवल उस हाथ को काट देंगे, बल्कि अमेरिका की दुनिया में आग लगा देंगे। वहीं, जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी हमले की स्थिति में क्षेत्र के सभी अमेरिकी ठिकाने ईरान के वैध लक्ष्य (Target) होंगे।

इस खबर को भी पढ़ें : ट्रंप ने कनाडा को दिया बड़ा झटका, ‘बोर्ड ऑफ पीस’ से बाहर किया, तनातनी हुई तेज

गौरतलब है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर चुके हैं। हाल के दिनों में ईरान में आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी इस गार्ड्स की क्रूरता की खबरें आई थीं। अब ट्रंप की नई नीतियों ने इस आग में घी डालने का काम किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

आतंकी हमलों से दहल उठा माली; भारत ने हमलों की पुरजोर निंदा की

April 29, 2026

‘मेरी मां का आप पर क्रश था’: ट्रंप की बात सुन लाल हुए किंग चार्ल्स

April 29, 2026

दक्षिण सूडान में विमान हादसा: मलबे में तब्दील हुआ प्लेन, सभी 14 की मौ’त

April 28, 2026

RECENT ADDA.

दिव्यांग महिला के लिए सीढ़ियों पर बैठे पलामू DC, जीता सबका दिल!

April 29, 2026

सारंडा में हाथियों का तांडव: स्कूल की रसोई लूटी, बच्चों का निवाला छीना!

April 29, 2026

नीमडीह: कुएं में फंदे से लटका मिला युवती का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

April 29, 2026

सायानी घोष का भाजपा पर तंज: ‘बंगाल में टैंक तैनात हैं, बस नेवी आना ही बाकी है’

April 29, 2026

बोकारो एयरपोर्ट या राजनीति का अड्डा? धर्मवीर सिंह बोले- ‘तारीख नहीं, अब उड़ान चाहिए’

April 29, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.