Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»स्टडी एब्रॉड में अमेरिका नंबर वन, भारतीय छात्रों की पहली पसंद बरकरार
Social/Interesting

स्टडी एब्रॉड में अमेरिका नंबर वन, भारतीय छात्रों की पहली पसंद बरकरार

By Samsul HaqueJanuary 6, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ भारतीय छात्रों के लिए अब भी सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा स्टडी एब्रॉड गंतव्य बने हुए हैं। यह जानकारी एक ताजा रिपोर्ट में सामने आई है। नीति आयोग की इस नई रिपोर्ट में ग्लोबल स्टूडेंट मोबिलिटी से जुड़े रुझानों को सामने लाया गया है और यह भी बताया गया है कि किस तरह भारत भविष्य में खुद को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका अब भी भारतीय छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। वर्ष 2023-24 के दौरान अमेरिका में लगभग 11.3 लाख विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे थे, जिनमें 3.31 लाख छात्र भारत से थे। इसका मतलब है कि हर तीन विदेशी छात्रों में से एक भारतीय था। कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स और टेक्सास जैसे राज्य भारतीय छात्रों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय रहे। मजबूत रिसर्च सिस्टम, शीर्ष स्तर के स्टेम प्रोग्राम और ग्रेजुएट कोर्स अमेरिका को छात्रों के लिए आकर्षक बनाते हैं। इस दौरान भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सोर्स कंट्री बनने का स्थान भी हासिल किया। हालांकि रिपोर्ट में यह संकेत भी दिया गया है कि एच-1बी वीजा फीस में बढ़ोतरी आने वाले समय में छात्रों के फैसलों को प्रभावित कर सकती है।

इस खबर को भी पढ़ें : अमेरिका को भारतीय छात्रों ने दिया तगड़ा झटका!, यूनिवर्सिटीज में मच गई हड़कंप

कनाडा के प्रति भारतीय छात्रों का रुझान भी लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2023 में कनाडा जाने वाले कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों में करीब 43 प्रतिशत भारतीय थे। पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट, माइग्रेशन और स्किल वर्क के अवसर, स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम के तहत तेज वीजा प्रक्रिया और सुरक्षित व समावेशी नीतियां इसकी लोकप्रियता के मुख्य कारण माने गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इंटरनेशनल एजुकेशन कनाडा की जीडीपी में बड़ा योगदान दे रही है, जिससे यह देश छात्रों के लिए और मजबूत विकल्प बन गया है।

ऑस्ट्रेलिया भी भारतीय छात्रों के लिए एक हाई प्रॉमिसिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। सितंबर 2023 तक वहां 1.2 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे थे। टेम्पररी ग्रेजुएट वीजा, स्किल्ड माइग्रेशन प्रोग्राम, मजबूत रेगुलेटरी सिस्टम और ‘स्टडी इन ऑस्ट्रेलिया’ जैसी सरकारी रणनीतियां छात्रों को आकर्षित कर रही हैं। 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों के लिए स्थायी निवास के प्रमुख केंद्रों में शामिल रहा।

यूरोपीय संघ के देश भी कम फीस और रिसर्च आधारित कोर्स के कारण भारतीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी, आयरलैंड और लातविया जैसे देश छात्रों को सबसे अधिक आकर्षित कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

Cloudflare में एआई की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

May 8, 2026

अधूरा रहा ‘दुनिया के सबसे लंबे शख्स’ का प्यार: भाषा बनी तलाक की बड़ी वजह

May 5, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.