Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»सावधान! +91 वाले नंबर से आ सकती है ‘विदेशी’ मुसीबत; जानें सिम बॉक्स स्कैम
India

सावधान! +91 वाले नंबर से आ सकती है ‘विदेशी’ मुसीबत; जानें सिम बॉक्स स्कैम

सिम बॉक्स स्कैम के जरिए साइबर अपराधी विदेशी कॉल्स को भारतीय नंबर (+91) में बदलकर लोगों को ठग रहे हैं। जानिए क्या है यह तकनीक और सीबीआई ने कैसे किया इसका पर्दाफाश।
एडिटरBy एडिटरDecember 31, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: हाल के दिनों में सिम बॉक्स स्कैम के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें विदेशी साइबर अपराधी भारत में आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस स्कैम की सबसे खतरनाक बात यह है कि इसमें आने वाली कॉल देखने में पूरी तरह से लोकल लगती हैं। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि खतरा सिर्फ विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल में होता है, लेकिन सिम बॉक्स स्कैम में कॉल विदेश से आती है और मोबाइल स्क्रीन पर +91 से शुरू होने वाला भारतीय नंबर दिखाई देता है। ऐसे में लोग बिना शक किए कॉल उठा लेते हैं और शिकार बन जाते हैं।

क्या है सिम बॉक्स और कैसे काम करता है यह ‘मायाजाल’?

कई मामलों में इसी तरह की कॉल्स और एसएमएस के जरिए लोगों से पर्सनल जानकारी, ओटीपी या बैंक डीटेल्स हासिल की जाती हैं, जिसके बाद उनका अकाउंट खाली कर दिया जाता है। सीबीआई ने हाल ही में इस स्कैम का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधी दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में सिम बॉक्स डिवाइस का संचालन कर रहे थे। यह किसी छोटे फ्रॉड की तरह नहीं बल्कि एक ऑर्गनाइज्ड साइबर क्राइम नेटवर्क है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भी इस तरह के स्कैम के खुलासे पर आंध्र प्रदेश सीआईडी की सराहना की और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। सिम बॉक्स असल में एक डिवाइस है जिसमें एक साथ कई सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं।

यह डिवाइस इंटरनेशनल कॉल्स को लोकल कॉल में बदल देता है, जिससे कॉल भारत में हुई लगती है और अटैकर्स का भरोसा जीतना आसान हो जाता है। सिम बाक्स का इस्तेमाल सिर्फ कॉल्स के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि बड़े पैमाने पर फेक एसएमएस भेजने के लिए भी किया जाता है। इन एसएमएस में फिशिंग लिंक, फेक लोन ऑफर, फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कीम या केवायसी अपडेट जैसे झूठे दावे किए जाते हैं। सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया कि अपराधियों ने हजारों फर्जी सिम कार्ड जारी कर रखे थे, जिनसे रोजाना लाखों फेक एसएमएस भेजे जा रहे थे। इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए यूजर्स को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। किसी अनजान नंबर से आए एसएमएस को बिना जांचे ओपेन न करें और उसमें दिए लिंक या डॉक्यूमेंट पर क्लिक न करें।

इस खबर को भी पढ़ें : 48 घंटे में MobiKwik से 40 करोड़ उड़ाए, जानें कैसे हुआ बड़ा घोटाला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

RECENT ADDA.

पेड़ों की कटाई में शामिल अफसरों पर गिरेगी गाज, 6 साल की देरी पर भड़का झारखंड हाईकोर्ट

April 20, 2026

ISIS समर्थक राहुल सेन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

April 20, 2026

झारखंड में गर्मी का ‘महा-संग्राम’ : लू के थपेड़ों से झुलस रहा जनजीवन

April 20, 2026

झारखंड भाजपा का नया ‘ड्यूटी रोस्टर’ जारी, जानें किसकी कब है बारी

April 20, 2026

मेडिकल छात्रा दुष्कर्म मामले में राजनीतिक उबाल, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरी भाजपा

April 20, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.