Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»चीन के टॉयलेट में ‘जादुई’ शीशा, सिगरेट सुलगाते ही हो जाएंगे नंगे!
Social/Interesting

चीन के टॉयलेट में ‘जादुई’ शीशा, सिगरेट सुलगाते ही हो जाएंगे नंगे!

चीन के शॉपिंग मॉल्स में टॉयलेट के दरवाजों पर खास 'स्मार्ट ग्लास' लगाए गए हैं। अगर कोई अंदर धूम्रपान करता है, तो धुआं उठते ही दरवाजा पारदर्शी हो जाएगा और पोल खुल जाएगी।
By Samsul HaqueDecember 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: चीन अपनी अजीबोगरीब और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार उसने जो किया है, उसने स्मोकर्स यानी धूम्रपान करने वालों की नींद उड़ा दी है। चीन के शेनझेन शहर के कुछ प्रमुख शॉपिंग मॉल्स ने सार्वजनिक शौचालयों में धूम्रपान रोकने के लिए एक ऐसा ‘स्मार्ट’ तरीका निकाला है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब अगर किसी ने टॉयलेट के अंदर छिपकर सिगरेट सुलझाने की कोशिश की, तो उसकी गोपनीयता पल भर में खत्म हो जाएगी।

धुआं उठते ही ‘साफ’ हो जाएगा दरवाजा

रिपोर्ट के मुताबिक, शेन्जेन के शुइबेई इंटरनेशनल सेंटर और शुइबेई जिन्ज़ुओ बिल्डिंग के पुरुषों के शौचालयों में विशेष ‘ट्रांसपैरेंट ग्लास’ वाले दरवाजे लगाए गए हैं। सामान्य स्थिति में ये शीशे धुंधले (Opaque) रहते हैं, जिससे अंदर बैठा व्यक्ति बाहर से दिखाई नहीं देता। लेकिन, जैसे ही कोई व्यक्ति अंदर धूम्रपान शुरू करता है और टॉयलेट के केबिन में धुआं फैलता है, वहां लगे सेंसर सक्रिय हो जाते हैं। धुआं महसूस होते ही दरवाजे की बिजली बंद हो जाती है और वह पलक झपकते ही पूरी तरह पारदर्शी (Transparent) हो जाता है। यानी, अंदर बैठा व्यक्ति सीधे बाहर खड़े लोगों की नजरों में आ जाएगा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

16 दिसंबर को जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, यह तेजी से वायरल होने लगी। जहां एक तरफ लोग इसे प्राइवेसी का उल्लंघन मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग इस कदम की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग रोकने का यह सबसे कारगर तरीका है। शॉपिंग सेंटर प्रबंधन ने दरवाजों पर नोटिस चस्पा कर लोगों को इस तकनीक के बारे में पहले ही आगाह कर दिया है, ताकि कोई अनजाने में इस ‘शर्मिंदगी’ का शिकार न हो।

स्मार्ट तकनीक का कमाल

यह सिस्टम सेंसर और स्मार्ट ग्लास के कॉम्बिनेशन पर काम करता है। जैसे ही सेंसर धुएं को डिटेक्ट करते हैं, वे ग्लास की बिजली सप्लाई काट देते हैं, जिससे प्राइवेसी मोड हट जाता है। प्रशासन का मानना है कि इस डर से लोग अब टॉयलेट के अंदर स्मोकिंग करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। चीन का यह ‘स्मार्ट टॉयलेट’ मॉडल अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

Cloudflare में एआई की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

May 8, 2026

अधूरा रहा ‘दुनिया के सबसे लंबे शख्स’ का प्यार: भाषा बनी तलाक की बड़ी वजह

May 5, 2026

RECENT ADDA.

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान : जोबा माझी

May 10, 2026

भालूटोली में ट्रक समेत 50 बोरा डोडा जब्त, अपराधी को नहीं पकड़ सकी पुलिस

May 10, 2026

झारखंड में अवैध बालू के ‘काले खेल’ पर लगाम की तैयारी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

May 10, 2026

झारखंड में कुदरत के तेवर : अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

May 10, 2026

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.