अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: गोवा में हुए दर्दनाक क्लब हादसे में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड की श्रम मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तत्काल मृतकों के परिजनों से संपर्क किया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी।
मंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तुरंत गोवा प्रशासन से समन्वय स्थापित किया। विभाग ने जानकारी दी है कि सभी तीनों मृतकों के शव आज सुबह लगभग 9 बजे तक हवाई मार्ग से रांची पहुंच जाएंगे।
सरकार हर संभव सहयोग के लिए तैयार
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद और दिल दहलाने वाली है। परिजनों से बात कर उन्हें हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिया गया है।”
सरकार लगातार गोवा प्रशासन के संपर्क में है और झारखंड लाने की पूरी प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पीड़ित परिवारों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सरकारी सहयोग मिले।

