Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»ऑनलाइन रिश्तों में घुसा ‘दूल्हा-दुल्हन गैंग’, ऐसे बचें साइबर ठगी से!
India

ऑनलाइन रिश्तों में घुसा ‘दूल्हा-दुल्हन गैंग’, ऐसे बचें साइबर ठगी से!

मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल वाले ठग तेजी से लोगों को भावनाओं में फंसाकर लाखों रुपये ठग रहे हैं। I4C ने चेतावनी दी है—पहचान, फोटो और हर जानकारी जांचें।
By Samsul HaqueDecember 4, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: ऑनलाइन रिश्तों की तलाश करने वालों के लिए एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। इंटरनेट पर अब “दूल्हा-दुल्हन गैंग” नाम का एक साइबर ठगी मॉड्यूल तेज़ी से फैल रहा है। ये लोग मैट्रिमोनियल साइट्स को अपना शिकार बना रहे हैं और रिश्ते के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेलकर पूरी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने इस पर गंभीर चेतावनी भी जारी की है।

चमकदार प्रोफाइल, ऊंची नौकरी… और शुरू होता है जाल

I4C के मुताबिक, ठग अलग-अलग मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर बेहद प्रोफेशनल और आकर्षक प्रोफाइल बनाते हैं। खुद को डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन या किसी नामी कंपनी के बड़े अफसर के रूप में पेश करते हैं। तस्वीरें इतनी सलीकेदार होती हैं कि कोई भी पहली नजर में भरोसा कर बैठता है।

मामला यहीं तक सीमित नहीं रहता। शुरुआत की सामान्य बातचीत धीरे-धीरे व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया और वीडियो कॉल तक पहुंच जाती है। रोज संपर्क में रहने के बाद पीड़ित को लगता है कि रिश्ता सच में मजबूत हो रहा है, जबकि असलियत इसके बिल्कुल उलट होती है।

इमोशनल ट्रैप के बाद बड़ी वारदात

जैसे ही ठग को यह भरोसा हो जाता है कि सामने वाला अब उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ चुका है, ठगी का असली खेल शुरू होता है। सबसे आम तरीका है हाई-प्रॉफिट इनवेस्टमेंट का लालच। पीड़ित को किसी क्रिप्टोकरेंसी या फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में पैसा लगाने की सलाह दी जाती है।

शुरुआत में झूठे रिटर्न दिखाए जाते हैं ताकि व्यक्ति को लगे कि निवेश सही दिशा में जा रहा है। लेकिन जैसे ही कोई बड़ी रकम डाल दी जाती है, स्क्रीन पर दिखता सब कुछ गायब और ठग भी गायब।

ऐसे पकड़ें फर्जी प्रोफाइल का सच

विशेषज्ञों का कहना है कि रिश्ते की तलाश करते समय सबसे पहले पहचान का सत्यापन करें। किसी की बातों पर सिर्फ भरोसा न करें।
रिवर्स इमेज सर्च एक कारगर तरीका है। फोटो को गूगल पर सर्च करें—अगर वही तस्वीर किसी और नाम से कहीं और मिलती है, तो प्रोफाइल नकली होने की पूरी संभावना है।

शुरुआत में फोन नंबर, घर का पता, निजी फोटो या पहचान पत्र जैसी संवेदनशील जानकारी बिल्कुल साझा न करें। और हां—ऑनलाइन मिले किसी व्यक्ति की आर्थिक मदद या निवेश सलाह को कभी गंभीरता से न लें।

हर दिन बढ़ रही शिकायतें

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऐसे मामलों में तेज़ उछाल देखा गया है। कई लोग अपनी जिंदगी की बचत गवां चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि ठग हर दिन नए तरीके निकाल रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

RECENT ADDA.

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.