Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पूजा ने कबूला सच: प्रेमी के लिए रची थी झूठी कहानी, …मां बेगुनाह!
India

पूजा ने कबूला सच: प्रेमी के लिए रची थी झूठी कहानी, …मां बेगुनाह!

अमेरिका से लौटते ही पूजा ने मान लिया कि उसने दत्तक मां पर लगाए उत्पीड़न, धर्मांतरण और दुर्व्यवहार के सारे आरोप झूठे थे। वजह प्रेम संबंध और वीज़ा की समस्या थी।
By Samsul HaqueNovember 26, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतरते ही 19 वर्षीय पूजा उर्फ सेजल जॉन ने ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे मामले को उलटकर रख दिया। कैमरों के सामने उसने साफ कहा कि उसकी अमेरिकी दत्तक मां निर्दोष है और उसने जो भी आरोप वीडियो में लगाए थे- उत्पीड़न, खाना न देना, नींद से वंचित करना, जबरन धर्म परिवर्तन- सब पूरी तरह झूठ थे।

पूजा ने कहा, “मैंने सिर्फ भारत लौटने के लिए ऐसा किया था। मेरी दत्तक मां को तुरंत रिहा किया जाए, वह निर्दोष हैं। मेरी वजह से वे जेल में हैं और मैं उससे शर्मिंदा हूं।”

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

कुछ दिन पहले पूजा का एक भावुक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उसने दावा किया था कि अमेरिका में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और उसकी जिंदगी खतरे में है। उसने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से गुहार लगाई थी कि उसे वापस लाया जाए।
वीडियो के बाद भारत सरकार हरकत में आई और विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप से पूजा को अमेरिका से ओडिशा वापस भेजा गया।

लेकिन भुवनेश्वर पहुंचते ही कहानी बदल गई- पूरी तरह।

बचपन से अमेरिका तक की यात्रा

पूजा की जिंदगी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है।
बचपन में वह ट्रेन में अकेली मिली थी। बालासोर के पास उसे बचाया गया और पहले नीलगिरि के बालिका गृह में रखा गया। बाद में वह चाइल्डलाइन के नाहरकांटा बाल गृह पहुंची।
वहीं 2018 में अमेरिका की एक महिला ने उसे गोद लिया। उसके बाद पूजा की नई जिंदगी शुरू हुई।

अमेरिका में रहकर उसने अपने पुराने मित्र अमर दास से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। वही वीडियो वायरल करने वाला पहला व्यक्ति था।

अब पूजा ने उससे लेकर सभी परिचितों से माफी मांगी है।

प्रेम और वीज़ा- मामले की असली वजह

पूजा ने स्वीकार किया कि झूठ बोलने की दो वजहें थीं। 
पहली- वह ओडिशा के बालासोर के एक युवक से प्रेम करती थी और उसके पास लौटना चाहती थी।
दूसरी- उसका अमेरिकी वीज़ा 2023 में ही समाप्त हो गया था। वह अमेरिका में बिना वैध कागज़ के फंस गई थी।

उसने कहा- “मुझे लगा अगर मैं गंभीर आरोप लगा दूंगी तो भारत सरकार मुझे तुरंत बुला लेगी। उसी सोच में मैं अपनी ही मां को फंसा बैठी।”

दत्तक मां पर संकट, सरकार कर रही मदद

झूठे आरोपों के बाद अमेरिकी दत्तक मां पर कानूनी कार्रवाई हो गई है। पूजा लगातार अपील कर रही है कि उन्हें रिहा किया जाए।
ओडिशा सरकार ने कहा है कि पूजा को सुरक्षा, काउंसलिंग और आगे की पढ़ाई-रोजगार में सहायता दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026

92 स्कूलों पर गिरेगी गाज, बढ़ाई गई फीस होगी वापस, DC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

May 9, 2026

RECENT ADDA.

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026

चाईबासा में सखी दिवस का भव्य आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

May 10, 2026

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचीं सांसद जोबा माझी, ग्रामीणों ने सुनाया दर्द

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.