अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल की ओर से मंगलवार को 180वां श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। ‘राम सिया राम, सिया राम जय जय राम’ और बजरंगबली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कार्यक्रम में निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया और मंत्री विष्णु चौधरी ने अखंड ज्योति एवं पूजन कार्य सम्पन्न कराया। बलराम मोदी ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर केसरिया पेड़ा, गुड़, चना और फल का भोग अर्पित किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने ढोलक और डफली के सुरों पर श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और श्री हनुमान चालीसा का पाठ कराया।
सुंदरकांड पाठ के बाद महाआरती हुई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गोपाल मुरारका, गौरव अग्रवाल, मनोज खेतान सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

