अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jamshedpur News: जमशेदपुर के पटमदा में बुधवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब पटमदा-काटिन लिंक रोड पर तेज गति से आ रही बाइक और टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा करीब 11:30 बजे रांगाटांड़ मोड़ के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह टूट गई और मैजिक का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह चकनाचूर हो गया।
दोनों युवक गंभीर, एमजीएम रेफर
बाइक पर सवार बिड़रा गांव के राहुल कैबर्त (22) और सुदर्शन कैबर्त (17) पटमदा बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों को माचा सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वाहन जब्त, जांच जारी
पटमदा पुलिस ने बाइक और टाटा मैजिक को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है। फिलहाल गांव में घटना के बाद माहौल गमगीन है, और दोनों युवकों के परिवार अस्पताल में चिंतित बैठे हैं।

