अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सीआईडी (CID) ने जांच के दौरान वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार किया है।
पेपर लीक रैकेट में सरकारी अफसर की संलिप्तता
सीआईडी सूत्रों के अनुसार, संतोष मस्ताना पर पेपर लीक और अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने वाले गिरोह से जुड़ाव के आरोप हैं। अभी तक जांच एजेंसी ने इस पूरे नेटवर्क से कई पुलिस जवानों और मास्टरमाइंड्स को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है कि यह घोटाला केवल बाहरी लोगों तक सीमित नहीं था, बल्कि सरकारी सिस्टम के भीतर तक फैला हुआ था।
अदालत ने रोका परीक्षा परिणाम
मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने फिलहाल JSSC-CGL परीक्षा के अंतिम परिणाम पर रोक लगा दी है। सीआईडी का कहना है कि कई अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए, और अब तक दर्जनों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। फिलहाल, संतोष मस्ताना से पूछताछ जारी है, और यह माना जा रहा है कि उनसे और अहम खुलासे हो सकते हैं।
सीआईडी ने कही आगे और गिरफ्तारियों की संभावना
सीआईडी अधिकारियों के मुताबिक, नेटवर्क बड़ा है और कुछ सरकारी कर्मचारियों के नाम और सामने आने की संभावना है। जांच एजेंसी ने कहा है कि वे इस केस को “पूरी पारदर्शिता और कड़ाई से” आगे बढ़ा रही है ताकि किसी निर्दोष को फंसाया न जाए और असली दोषियों को सजा मिले।

