Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पुलिस स्मृति दिवस पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
#Trending

पुलिस स्मृति दिवस पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के आरक्षी सुनील धान सहित 191 वीरों को किया गया नमन
By Muzaffar HussainOctober 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-01 के परेड मैदान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन सभी वीर पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को नमन करना था जिन्होंने देश की सुरक्षा और जनता की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस अवसर पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता, महानिदेशक (डीजी) प्रशांत सिंह, महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुरेंद्र कुमार झा, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन हर वर्ष उन शहीद जवानों की याद में किया जाता है जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और जनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस वर्ष 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कुल 191 अधिकारी और जवान वीरगति को प्राप्त हुए। इनमें झारखंड पुलिस के आरक्षी सुनील धान का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 12 अप्रैल 2025 को अपने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

आरक्षी सुनील धान पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के रहने वाले थे। वे जिला बल, कोबरा 203, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के एसॉल्ट-11 दल के साथ संयुक्त रूप से एक विशेष नक्सल विरोधी अभियान में शामिल थे। अभियान के दौरान माओवादी उग्रवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे शहीदों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। पुलिस बल ने यह भी दोहराया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

RECENT ADDA.

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.