Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»गठबंधन की धूर्तता से झामुमो को बिहार चुनाव से बाहर किया गया : सुदिव्य कुमार
#Trending

गठबंधन की धूर्तता से झामुमो को बिहार चुनाव से बाहर किया गया : सुदिव्य कुमार

By Muzaffar HussainOctober 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Giridih : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को गिरिडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नहीं लड़ेगा। मंत्री ने इस फैसले के लिए बिहार महागठबंधन के प्रमुख घटक दल-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झामुमो की बिहार चुनाव में भागीदारी को राजद और कांग्रेस की राजनीतिक चालबाजी और धूर्तता ने समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है और अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि झामुमो समर्थकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया।

उन्होंने कहा कि झारखंड में जहां झामुमो ने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया, वहीं बिहार में उसी गठबंधन ने पार्टी को नजरअंदाज कर दिया। सुदिव्य ने कहा कि झामुमो जैसा बड़ा राजनीतिक दल जब गठबंधन से बाहर रह गया, तो यह गठबंधन की नीयत और ईमानदारी पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 के चुनाव से लेकर अब तक झामुमो ने हमेशा राजद और कांग्रेस के साथ निष्ठा निभाई, यहां तक कि राजद के एक विधायक को मंत्री पद तक दिलाया, लेकिन आज उन्हीं दलों ने झामुमो को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया। मंत्री ने कहा कि पार्टी इस राजनीतिक धोखे की कड़ी निंदा करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

RECENT ADDA.

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.