Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अंजुमन चुनाव में हवारी समाज की भागीदारी सुनिश्चित, पंचायत भी उतारेगा प्रत्याशी
#Trending

अंजुमन चुनाव में हवारी समाज की भागीदारी सुनिश्चित, पंचायत भी उतारेगा प्रत्याशी

By Muzaffar HussainOctober 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : अंजुमन इस्लामिया रांची के आगामी चुनाव को लेकर जमीअतुल हवारीन झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मो. इसलाम ने की। बैठक में राज्यभर के विभिन्न हवारी पंचायतों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार अंजुमन इस्लामिया रांची के चुनाव में हवारी पंचायत की ओर से भी प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा।

बैठक में मरकजी हवारी पंचायत के मो. शहजाद, चौधरी हवारी पंचायत के मो. जमील, जम्हूरी हवारी पंचायत के मो. वसीम, मिल्लत हवारी पंचायत के मो. सलीम (बड़गाईं), यूथ हवारी पंचायत के मो. साकिब, डोरंडा हवारी पंचायत के मो. एहतेशाम, हवारी मस्जिद कमिटी के हाजी अहमद, सीनियर हवारी पंचायत के मो. शाहिद सहित कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए मो. इसलाम ने कहा कि “अब तक अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में हवारी पंचायत की उपेक्षा होती रही है, लेकिन इस बार हवारी समाज अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अंजुमन का चुनाव किसी जातिगत आधार पर नहीं होना चाहिए, बल्कि मुस्लिम समाज के हर पंचायत और वर्ग का समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

उन्होंने अपील की कि समाज के लोग ऐसे प्रत्याशी को चुनें जो ईमानदार, शिक्षित और समाज के सर्वांगीण विकास की सोच रखता हो। मो. इसलाम ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची पूरे मुस्लिम समाज का साझा मंच है, इसलिए इसमें हर पंचायत की आवाज़ शामिल होना आवश्यक है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी हवारी पंचायतों के अध्यक्ष अपने पंचायतों के सदस्यों से सदस्यता फार्म जल्द भरवाकर अंजुमन कार्यालय में जमा करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक दुआ की और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

RECENT ADDA.

‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का बदलेगा नाम, राज्यपाल ने ‘झारखंड आई बैंक’ करने का दिया निर्देश

May 12, 2026

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.