Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सारंडा जंगल में नक्सलियों का तांडव : सड़क पर पेड़ गिराकर लगाया जाम, बैनर टांग कर दी चेतावनी
#Trending

सारंडा जंगल में नक्सलियों का तांडव : सड़क पर पेड़ गिराकर लगाया जाम, बैनर टांग कर दी चेतावनी

By Muzaffar HussainOctober 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

West Singhbhum : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में नक्सलियों की गतिविधियां एक बार फिर तेज होती दिख रही हैं। बुधवार की देर रात भाकपा-माओवादी नक्सलियों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबंगा गांव के पास दो विशाल पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। नक्सलियों ने सड़क जाम करने के साथ ही वहां बैनर भी टांग दिया, जिसमें उन्होंने अपनी मांगें और संदेश लिखे थे।

नक्सलियों ने लगाए पोस्टर

यह घटना नक्सलियों द्वारा मनाए जा रहे “प्रतिरोध सप्ताह” के दौरान हुई है। रात के समय हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। ग्रामीणों के अनुसार, नक्सली पेड़ गिराने और बैनर लगाने के बाद जंगल की ओर भाग गए। इससे ग्रामीणों का आसपास के गांवों से संपर्क टूट गया है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सली इस कार्रवाई के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और पुलिस अभियानों का विरोध जताने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था और आईईडी विस्फोट से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था, जिसमें एक जवान शहीद और दो घायल हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026

RECENT ADDA.

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल; संजय सेठ और अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा

May 12, 2026

NEET (UG) रद्द होने पर भड़के छात्र संगठन: ‘NTA को बंद करो और शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

May 12, 2026

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को दी बधाई; कहा— “बेहतरीन प्रशासक के हाथों में फिर असम की कमान”

May 12, 2026

NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द: अब CBI करेगी पेपर लीक की जांच, दोबारा होगा एग्जाम

May 12, 2026

गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.