Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»Chaibasa News: नक्सलियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर फूंका, फैली दहशत
Jharkhand

Chaibasa News: नक्सलियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर फूंका, फैली दहशत

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने एयरटेल टावर में आग लगाई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस जांच में जुटी।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueOctober 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में एक बार फिर नक्सलियों का आतंक लौट आया है। प्रतिरोध सप्ताह के दौरान शनिवार की देर रात नक्सलियों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब बीस की संख्या में हथियारबंद नक्सली देर रात गांव पहुंचे। उन्होंने टावर के नीचे रखे उपकरणों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में पूरा टावर सेटअप जलकर राख हो गया। घटना के बाद नक्सलियों ने इलाके में जमकर नारेबाजी की और ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए वहां से भाग निकले।

ग्रामीणों का कहना है कि नक्सली इस हमले के जरिए इलाके की संचार व्यवस्था ठप करना चाहते हैं, ताकि सुरक्षा बलों की गतिविधियों की जानकारी बाहर न जा सके। घटना के बाद कोलबोंगा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग अब घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की इस हरकत के पीछे उनका मकसद डर फैलाना और अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है।

जानकारी के अनुसार, 8 से 14 अक्टूबर तक नक्सलियों ने प्रतिरोध सप्ताह घोषित किया है। इसी दौरान यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले भी सारंडा इलाके में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। हाल ही में नक्सलियों ने तीन जगहों पर आईईडी विस्फोट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था, जिसमें एक जवान की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली

May 12, 2026

असम में हिमंता युग: लगातार दूसरी बार संभाली राज्य की कमान; रचा इतिहास

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

RECENT ADDA.

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

ब्राजील: साओ पाउलो में भीषण गैस धमाका; कई घर जमींदोज, मलबे में दबे लोग

May 12, 2026

बंगाल: सीमा पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने का आदेश; बांग्लादेश में मची खलबली

May 12, 2026

कामाख्या देवी का आशीर्वाद लेकर हिमंता के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी

May 12, 2026

असम में हिमंता युग: लगातार दूसरी बार संभाली राज्य की कमान; रचा इतिहास

May 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.