Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को घाघीडीह जेल में किया जाएगा शिफ्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
#Trending

अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को घाघीडीह जेल में किया जाएगा शिफ्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

By Muzaffar HussainOctober 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा अब रामगढ़ जेल से जमशेदपुर की अति सुरक्षित घाघीडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जाएगा। जेल महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विदेश से गिरफ्तार किया गया झारखंड का यह पहला अपराधी है जिसे अज़रबैजान की राजधानी बाकू से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। फिलहाल मयंक रामगढ़ जेल में बंद है, लेकिन वहां की सुरक्षा व्यवस्था इतनी सुदृढ़ नहीं है कि इस तरह के खतरनाक अपराधी को लंबे समय तक रखा जा सके। इसलिए उसे अब घाघीडीह जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो उच्च सुरक्षा मानकों के लिए जानी जाती है।

मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा, राजस्थान का निवासी है और अपराध जगत में उसका नाम कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तथा झारखंड के अमन साव (मृत) से जुड़ा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लॉरेंस और मयंक ने अपराध की दुनिया में एक साथ कदम रखा था। मलेशिया में रहकर मयंक झारखंड में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था और अमन साव के जरिए राज्य में अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा था।

झारखंड एटीएस (ATS) को लंबे समय तक मयंक की पहचान नहीं मिल पा रही थी। पांच साल की जांच के बाद पुलिस ने पता लगाया कि असल में मयंक सिंह ही सुनील मीणा है, जो विदेश में बैठकर अपराध का संचालन कर रहा था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उसे अज़रबैजान से गिरफ्तार कर भारत लाया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मयंक सिंह के खिलाफ कुल 48 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, फिरौती, धमकी और रंगदारी के गंभीर आरोप शामिल हैं। इनमें से सर्वाधिक 12 से अधिक मामले हजारीबाग जिले में दर्ज हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, गिरिडीह और पलामू में भी उसके खिलाफ कई केस लंबित हैं।

मयंक सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था और विदेश में रहकर इंटरनेट कॉल के जरिए कारोबारियों से रंगदारी मांगने और धमकाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, अमन साव और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की कड़ी के रूप में मयंक ने कई अपराधों की साजिश रची थी। अब सुरक्षा की दृष्टि से उसकी जेल बदली जा रही है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.