Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»आदिवासी मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग कोचिंग
#Trending

आदिवासी मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क मेडिकल व इंजीनियरिंग कोचिंग

IIT-AIIMS जैसे संस्थानों के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारी का मौका
By Muzaffar HussainOctober 7, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग झारखंड में ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह कोचिंग कोटा के प्रतिष्ठित मोशन एजुकेशन संस्थान के सहयोग से शुरू की जा रही है।

कोचिंग की शुरुआत रांची के हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में की जाएगी। इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को सौंपी गई है। मंगलवार को विभाग की ओर से मोशन एजुकेशन संस्थान को आधिकारिक कार्यादेश जारी किया गया।

पहले चरण में राज्य के लगभग 300 मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इन छात्रों का चयन शैक्षणिक योग्यता और विभाग द्वारा तय मानदंडों के आधार पर किया गया है।

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के प्रतिभाशाली बच्चे भी IIT, AIIMS और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “कई प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में पिछड़ जाते हैं। हमारा प्रयास है कि झारखंड का कोई भी गरीब छात्र बेरोजगार न रहे, बल्कि आत्मविश्वास के साथ सफल बने।”

मंत्री लिंडा ने कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी के साथ छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। उन्होंने आगे बताया कि आगामी चरणों में UPSC और सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए झारखंड के विद्यार्थियों को दिल्ली भेजने की योजना भी है।

पहले चरण में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्र, दूसरे चरण में SC वर्ग और बाद में OBC वर्ग के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, जरूरत है उन्हें दिशा और अवसर देने की। सरकार की यह पहल राज्य के युवाओं को नई ऊर्जा और भविष्य की ओर अग्रसर करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

औरैया में बाइक ढो रही नहर की सिल्ट! दस्तावेजों में हेराफेरी कर अधिकारियों को गुमराह किया

May 12, 2026

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.