अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड में एक सनकी बंदर लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। पिछले तीन महीनों से इस बंदर के हमलों में करीब 70 लोग घायल हो चुके हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इससे डरे हुए हैं।
बंदर का ग्रमीण जीवन को बनाया मुश्किल
ग्रामीणों ने बताया कि बंदर घरों में घुसकर छोटे बच्चों को काट लेता है और कई बार फ्रिज खोलकर खाने-पीने की चीजें भी चुरा लेता है जैसे उसे प्रशिक्षित किया गया हो। इस बंदर के डर से लोग बाहर निकलने से डर रहे हैं, वहीं बच्चे स्कूल जाने में भी कतराने लगे हैं।
वन विभाग की कार्रवाई और लोगों का भड़का आक्रोश
स्थानीय वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार राम ने बताया कि बंदर काफी चालाक है और पिंजरे में फंसने से बच रहा है। विभाग की लगातार कोशिशों के बावजूद बंदर पकड़ा नहीं जा सका है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
स्वास्थ्य सेवाएं और बचाव
पीएचसी के अनुसार, अब तक 70 से अधिक लोग पशु काटने के कारण इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

