अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी केंद्रीय समिति का विस्तार किया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, झामुमो के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के उपरांत विभिन्न जिलों से 34 नए सदस्यों को केंद्रीय समिति में मनोनीत किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, दुमका से बाबलू सिंह, पाकुड़ से मिथिलेश घोष, साहेबगंज से ताला मरांडी, बोकारो से विजय राजवार, बी0 के0 चौधरी एवं इकबाल अहमद, धनबाद से गुरुचरण बास्की, मो0 तस्लीम अंसारी और देवेंद्र नाथ मंडल को शामिल किया गया है। इसी तरह गिरिडीह से केदार हाजरा और सुमित कुमार, हजारीबाग से यासीन खान, कोडरमा से तारिणी प्रसाद, रांची से अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी और हेमलाल मेहता, सिमडेगा से रोज प्रतिमा सोरेंग, गुमला से अलीम खान, अशोक उरांव, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, राधा तिर्की एवं सरिता भगत को समिति में जगह दी गई है।
इसके अलावा खूंटी से अमृत हेम्ब्रम और देवेनाथ मधैया, सरायकेला-खरसावां से गणेश महली, रानी हेम्ब्रम, सुधीर महतो और ओमप्रकाश लायेक, गढ़वा से धर्मराज पासवान, पलामू से हाजी शमीम अख्तर और जुगल किशोर चंद्रवंशी, लातेहार से मोहन गंझू, जिरा देवी और जुनैद अहमद को केंद्रीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने अपने आदेश में कहा है कि नवनियुक्त सदस्य संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाएं।
महासचिव ने अपने संदेश में कहा कि यह विस्तार संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए अहम कदम है। उन्होंने नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनका अनुभव और प्रयास झामुमो को और मजबूत करेगा।
इस फैसले से साफ है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आने वाले समय में संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाकर राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देने की तैयारी में है।

