Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पिठोरिया में दो कंटेनरों से 60 से अधिक गोवंशीय पशु बरामद, तस्करों की तलाश जारी
#Trending

पिठोरिया में दो कंटेनरों से 60 से अधिक गोवंशीय पशु बरामद, तस्करों की तलाश जारी

By Muzaffar HussainSeptember 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र में 21 और 22 सितंबर की रात्रि को पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करी के दो मामले में दो कंटेनर वाहन जप्त किए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चन्दवे-ओरमांझी मुख्य मार्ग पर एक कंटेनर में गोवंशीय पशु लाद कर अवैध परिवहन किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

पहले मामले में, पिठोरिया थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। वाहन संख्या-UP21BN 2353 के भौतिक निरीक्षण में पाया गया कि इसमें कुल 29 भैंसें लादकर उनके प्राकृतिक परिवहन की क्षमता से अधिक और क्रूरता पूर्वक रखा गया था। वाहन में पशुओं के लिए पानी और चारा की कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने वाहन को विधिवत जप्त कर लिया और आवश्यक कार्रवाई की।

इसके अगले दिन 22 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि चतुर मोड़ से चन्दवे चैक की ओर एक अन्य कंटेनर वाहन संख्या-UP21CT 6745 आ रहा है, जिसमें गोवंशीय पशु लादे होने की आशंका थी। पुलिस ने वाहन को खैरटोला चन्दवे के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन वहां पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन पहले से ही वहां लावारिश एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है और चालक गायब है। वाहन में कुल 31 गोवंशीय पशु (बैल) पाए गए, जिन्हें भी क्रूरता पूर्वक वाहन की क्षमता से अधिक लादकर ले जाया जा रहा था। इस वाहन को भी जप्त कर लिया गया।

पुलिस ने पिठोरिया थाना में BNS एवं पशु क्रुरता अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। इस मामले में तस्करी के स्रोत और गंतव्य स्थल से संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है और शामिल गिरोह की पहचान कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में अमर कुमार पाण्डेय (वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-1), प्रकाश रजक (थाना प्रभारी कांके), अनिल कुमार तिवारी (थाना प्रभारी ओरमांझी), अभय कुमार (थाना प्रभारी पिठोरिया), संजय कुमार, संतोष यादव, सुनील कुमार दास और संतोष महतो प्रमुख रूप से शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.