अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को आज उनके कार्यालय कक्ष में डॉ. सुनील कुमार सिंह (आईएएस) ने अपनी स्व-लिखित पुस्तक “Glossary of Land Revenue Terms” भेंट की। यह पुस्तक भारत में भू-राजस्व, बंदोबस्त और प्रशासन से जुड़े जटिल शब्दों का व्यापक संकलन है, जो अधिकारियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह उपयोगी साबित होगी।
डॉ. सिंह ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य भूमि राजस्व से संबंधित कठिन शब्दावली को सरल और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रशासनिक कार्यों और अध्ययन के दौरान इन शब्दों को आसानी से समझा और उपयोग किया जा सके। यह संकलन भू-राजस्व प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों और नीतियों की गहन समझ विकसित करने में मदद करेगा।
इस अवसर पर श्री भजन्त्री ने डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि “Glossary of Land Revenue Terms” भूमि संबंधी प्रशासनिक कार्यों और शोध में नई दिशा प्रदान करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए संदर्भ ग्रंथ के रूप में कार्य करेगी।

