अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi news : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा कांके प्रखंड के बाढ़ू पंचायत में “प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण एवं छह दिवसीय डोमेन कौशल प्रशिक्षक प्रमाणन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय रुडसेटी अकादमी (NAR), बेंगलुरु द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन 08 सितंबर को मुख्य अतिथि अनन्या मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, JSLPS द्वारा किया गया था।
समापन अवसर पर पद्मामावती शर्मा डिप्टी नेशनल कंट्रोलर ने प्रशिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवहारिक ज्ञान और क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रशिक्षकों की भूमिका केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि जीवन बदलने की प्रेरणा देना भी है।
समारोह में कई प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रशांत कुमार झा, अनिल कुमार (राज्य नोडल पदाधिकारी, शशि भूषण मिश्रा,चन्द्र भूषण पाण्डेय रांची निदेशक चेतन तिर्की, फैकल्टी बिरवल कुमार, इंदरजीत कुमार, सहायक अनुभव कुमार मिश्रा, अमन कुमार, अर्चना लिंडा, तथा विभिन्न क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर्स जैसे नाथूराम वर्मा,रेखा कुमारी शामिल थे।
इस प्रशिक्षण में रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग सहित झारखंड के 24 जिलों से आए हुए प्रशिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अनन्या मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों में क्षेत्रीय और सरल भाषा के उपयोग से प्रशिक्षुओं को बेहतर समझ मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षुओं को बताया जाए कि वे इन प्रशिक्षणों के माध्यम से अपने कौशल को व्यवसाय में बदल सकते हैं। इस प्रक्रिया में बैंकिंग संस्थान उनकी हर संभव सहायता करेंगे।
उन्होंने यह भी जोर दिया कि प्रशिक्षकों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ व्यवसाय प्रारंभ करने की समुचित योजना और मार्गदर्शन भी देना चाहिए, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सके।कार्यक्रम के अंत में निदेशक,SBI RSETI रांची की ओर से सभी प्रशिक्षकों, अधिकारियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।और भविष्य में भी इसी प्रकार के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

