Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»दरभंगा पुलिस की बड़ी सफलता, करोड़ों के गहनों की चोरी का खुलासा
Bihar

दरभंगा पुलिस की बड़ी सफलता, करोड़ों के गहनों की चोरी का खुलासा

दरभंगा जिले की पतौर थाना पुलिस ने गहनों की बड़ी चोरी मामले का खुलासा करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोना, चांदी, नकदी और बाइक सहित कई सामान बरामद किए।
By Samsul HaqueSeptember 12, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: दरभंगा जिले की पतौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गहनों की चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 573 ग्राम सोना, 22.65 किलो चांदी, 33,100 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि बरामद गहनों की पहचान (टीआई परेड) कराई जाएगी।

मामला 4 फरवरी 2024 का है, जब बबलू साह, जो उधरा स्थित गायत्री चौक पर सुहागन ज्वेलर्स चलाते हैं, ने अपनी दुकान से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पतौर थाना कांड संख्या 85/25, दिनांक 31 अगस्त 2025 को बीएनएस की धारा 303(2)/334(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की मदद से लगातार छापेमारी की गई और आखिरकार विभिन्न जगहों से 7 आरोपियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार अपराधियों में अजय मुखिया, कृष्णकांत वर्मा उर्फ कन्हैया, अजय साहू, मदन मुखिया उर्फ बाबा, उमेश साहू, श्रवण वर्मा और संजीत मुखिया शामिल हैं। सभी आरोपी बिरौल और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

पुलिस की टीम में बहादुरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, पतौर, एपीएम और फेकला थाना अध्यक्ष के साथ-साथ तकनीकी टीम के धनंजय कुमार, राहुल कुमार और रामबाबू राय शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इस सफलता को जिले की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से गहनों की चोरी के इस मामले में पुलिस को अहम सुराग की तलाश थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.