Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»23 जिलों में मिला वेतन लाभ, राजधानी रांची के शिक्षक क्यों भटक रहे दफ्तर-दर-दफ्तर?
#Trending

23 जिलों में मिला वेतन लाभ, राजधानी रांची के शिक्षक क्यों भटक रहे दफ्तर-दर-दफ्तर?

तीन हजार शिक्षक वार्षिक वेतन वृद्धि से वंचित, संघ ने बताया DSE की कार्यशैली तानाशाही, काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध
By Muzaffar HussainSeptember 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : शिक्षकों और जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) बादल राज के बीच तनातनी तेज हो गई है। 8 सितंबर को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, रांची इकाई के आह्वान पर जिले भर के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने अपने-अपने स्कूलों में काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। यह विरोध प्रदर्शन DSE द्वारा जारी उस आदेश के खिलाफ था, जिसमें वार्षिक वेतन वृद्धि पाने के लिए शिक्षकों को हिंदी टिप्पण परीक्षा और प्रारूपण परीक्षा से संबंधित शपथ पत्र प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी के समक्ष जमा करने का निर्देश दिया गया है।

संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह आदेश पूरी तरह से अव्यावहारिक है। उनका कहना है कि शिक्षक पहले से ही हिंदी टिप्पण परीक्षा से मुक्त किए जा चुके हैं, ऐसे में इस आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि रोकना नियमों के खिलाफ है। जिले के लगभग तीन हजार शिक्षकों का जुलाई माह से वेतन वृद्धि रोक दिया गया है, जबकि राज्य के 23 अन्य जिलों में यह लाभ समय पर दे दिया गया।

संघ के अध्यक्ष अनूप केशरी, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद और जिला अध्यक्ष सलीम सहाय ने कहा कि रांची DSE का यह कदम न केवल नियमों से परे है बल्कि शिक्षकों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाला भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि DSE की कार्यशैली तानाशाही जैसी है, जिसके कारण शिक्षक मजिस्ट्रेट कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।

संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब पूरे राज्य में एक समान नियम लागू है तो राजधानी रांची के शिक्षक क्यों अलग परिस्थितियों में धकेले जा रहे हैं? यह प्रश्न शिक्षकों में गहरी नाराजगी पैदा कर रहा है।

आज के विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इनमें बिजेंद्र चौबे, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, संतोष कुमार, सतीश बड़ाइक, विमलेश मिश्रा, मनोज पांडे, अरविंद कुमार, अफसरुद्दीन, रंजीत मोहन, मदन महतो, योगेंद्र कुमार, जुबैर आलम, शिवनाथ टोप्पो, अमन बड़ा, कंचन लता, सुमन कुमारी, मोमिता, आभा कुमार, सुषमा इक्का, संतोष तिवारी, विजय मुंडा, शमीम अंसारी सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन DSE की कार्यशैली में बदलाव लाने और शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.