अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Kolkata : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का कोलकाता दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्यों के आपसी सहयोग, विकास योजनाओं और शहरी प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री से पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने भी शिष्टाचार भेंट की। चर्चा के दौरान सीमा पार सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। यह मुलाकातें न केवल शिष्टाचार का हिस्सा थीं बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रिश्तों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हुईं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दोनों मुलाकातों को सौहार्दपूर्ण और सार्थक बताते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों के बीच आपसी सहयोग ही क्षेत्रीय विकास और शांति का आधार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी इस तरह के संवाद और मुलाकातों से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि जनता को भी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
कोलकाता दौरे के दौरान हुई ये मुलाकातें आने वाले समय में झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सामंजस्य और साझेदारी को नई दिशा देंगी।

