Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार में दुश्मनी का खून-आग से खेल, अररिया में दो की बेरहमी से ह’त्या
Bihar

बिहार में दुश्मनी का खून-आग से खेल, अररिया में दो की बेरहमी से ह’त्या

बिहार के अररिया जिले में जमीन विवाद ने दो परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे को जिंदा जला दिया गया। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर जांच में जुटी है।
By Samsul HaqueAugust 30, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। वार्ड संख्या 13 के रहने वाले जयकुमार यादव और नयन यादव इस विवाद का शिकार बने।

जानकारी के मुताबिक, पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने अपने चचेरे बहनोई से पौने दो एकड़ जमीन जबरन अपने नाम लिखवा ली थी। लेकिन उस जमीन पर कब्जा करने को लेकर उसका बड़ा साढू नयन यादव लगातार विरोध कर रहा था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच खेत जुताई को लेकर तनातनी हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि अगली ही सुबह खून और आग की इस वारदात से गांव दहल उठा।

शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे, डिपो के अंदर सो रहे 40 वर्षीय जयकुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, घर के भीतर सोए नयन यादव को आरोपियों ने जिंदा जला दिया। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है।

घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा समेत भरगामा थाना और आसपास की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर बुलाकर सैंपल जुटा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर केस की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा भी उन्होंने किया।

इस दोहरी हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है और लोग जमीन विवाद के खतरनाक अंजाम को लेकर सहमे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.