अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : राजधानी रांची स्थित राजभवन में बुधवार को अल गद्दी समाज (झारखंड) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में समाज के प्रमुख सदस्य शामिल थे, जिनमें मरवाड़ी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष जमाल गद्दी और रांची नगर निगम वार्ड संख्या 45 के पार्षद पप्पू गद्दी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह मुलाकात 22 जुलाई 2025 को सौंपे गए ज्ञापन के क्रम में हुई, जिसमें गवाला (मुस्लिम) समाज के लिए उचित प्रतिनिधित्व, विकास योजनाओं में भागीदारी और सामाजिक-आर्थिक उत्थान की मांगें रखी गई थीं। प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि समाज के लोग लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, विशेषकर 16 अक्टूबर 2024 से चल रहे आंदोलन से संबंधित मुद्दों जैसे सब-कमीटी गठन, वार्ड स्तर पर आरक्षण और अन्य सुविधाओं की पूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है।
राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि समाज की मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने समाज के योगदान की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रतिनिधियों ने इस भेंट को ऐतिहासिक बताया। जमाल गद्दी ने कहा कि छात्र संघ समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं पप्पू गद्दी ने वार्ड स्तर पर समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का संकल्प दोहराया।

